चतरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, झारखंड: वर्तमान सांसद, उम्मीदवार, मतदान तिथि और चुनाव परिणाम

  • Follow Newsd Hindi On  
चतरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, झारखंड: वर्तमान सांसद, उम्मीदवार, मतदान तिथि और चुनाव परिणाम

झारखंड का चतरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र एकबार फिर नया सांसद चुनने को तैयार है। 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी सुनील कुमार सिंह ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार धीरज प्रसाद साहू, झारखंड विकास मोर्चा पार्टी की महिला प्रत्याशी नीलम देवी को कारारी शिकस्त दी थी। इस बार बीजेपी ने एकबार फिर से सुनील कुमार सिंह पर भरोसा जताया है। वहीं, महागठबंधन खेमे से कांग्रेस ने मनोज यादव को उम्मीदवार बनाया है।

चतरा लोकसभा सीट पर चौथे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होने हैं।


चतरा झारखंड के 14 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। इस संसदीय क्षेत्र में चतरा, लातेहार और पलामू जिले के विधानसभा क्षेत्रों को समाहित किया गया है। 1952 में देश के लिए हुए पहले लोकसभा निर्वाचन में यह सीट अस्तित्व में नहीं थी। 1957 में यहां सांसद चुनने के लिए पहली बार मतदान हुआ। यह क्षेत्र वनीय संपदा से भरा हुआ है। यहां औषधीय पौधों, केंडू के पत्तों, बांस, साल, सागौन, और जड़ी-बूटियां पाई जाती हैं। जिले में जंगली जीवों के संरक्षण के लिए लावालोंग वाइल्ड लाइफ अभयारण्य भी बनाया गया है। जो यहां के बाघों की मेजबानी करता है।

चतरा लोकसभा सीट का इतिहास

1957 में इस सीट से जनता पार्टी के विजया राजे जीती थीं। विजया राजे 1962 और 1967 का चुनाव भी निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर जीती थीं। 1971 में इस सीट से कांग्रेस के शंकर दयाल सिंह जीते। 1977 में जनता पार्टी के सुखदेव वर्मा जीतकर संसद पहुंचे। 1980 में कांग्रेस के रंजीत सिंह जीते।

1989 और 1991 का चुनाव जनता दल के टिकट पर उपेंद्र नाथ वर्मा जीतने में कामयाब हुए। 1996 में पहली बार इस सीट पर बीजेपी का खाता खुला और उसके टिकट पर धीरेंद्र अग्रवाल जीते। 1998 का चुनाव भी धीरेंद्र अग्रवाल बीजेपी के टिकट पर जीते। 1999 में इस सीट से राजद के नागमणि कुशवाहा जीते। 2004 में राजद के टिकट पर धीरेंद्र अग्रवाल तीसरी बार सांसद बने। 2009 में निर्दलीय प्रत्यासी इंद्र सिंह नामधारी जीते। 2014 का चुनाव बीजेपी के सुनील कुमार सिंह जीते।


चतरा संसदीय सीट का समीकरण

चतरा लोकसभा सीट के अन्तर्गत पांच विधानसभा सीटें आती है- चतरा (एससी), लातेहार- (एससी), मनिका (एसटी), सिमरिया (एससी) और पांकी। 2014 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने दो सीटों (चतरा, मनिका), झामुमो ने दो सीटों (लातेहार, सिमरिया) और कांग्रेस ने एक सीट (पांकी) पर जीत दर्ज की थी। इस सीट पर मतदाताओं की संख्या 13.12 लाख है, इसमें 6.96 लाख पुरुष और 6.16 लाख महिला मतदाता शामिल हैं। 2014 में इस सीट पर 54 फीसदी मतदान हुआ था।

चतरा लोकसभा सीट की अधिकांश आबादी गांवों में रहती है और इसमें अधिकतर अनुसूचित जाति के लोग शामिल है। इसके अलावा इस सीट पर पिछड़ी जाति जैसे वैश्य समुदाय की अच्छी तादाद है। यह सीट लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का गढ़ रही है।  इस सीट पर अनुसूचित जाति और जनजाति के अलावा पिछड़ी जातियों का खास दबदबा है। पलामू, चतरा और लातेहर जिले झारखंड के पिछड़े जिलों में से एक है।

चतरा से अब तक के सांसद 

1957-1967 विजया राजे
1971 डॉ. शंकर दयाल सिंह
1977 सुखदेव वर्मा
1980 रंजीत सिंह
1984 युगेश्वर प्रसाद युगेश
1989-1991 उपेंद्र नाथ वर्मा
1996-1998 धीरेंद्र अग्रवाल
1999 नागमणि
2004 धीरेंद्र अग्रवाल
2009 इंदरसिंह नामधारी
2014 सुनील सिंह

निवर्तमान सांसद: सुनील कुमार सिंह

2014 लोकसभा चुनाव के नतीजे

सुनील कुमार सिंह (बीजेपी ) – 2,95,862
धीरज प्रसाद साहू (कांग्रेस) – 1,17,836
नीलम देवी (जेवीएम) – 1,04,176

2019 लोकसभा चुनाव के लिए प्रमुख उम्मीदवार

  • सुनील कुमार सिंह, बीजेपी
  • मनोज यादव, कांग्रेस
  • सुभाष यादव, राजद

चौथे चरण के चुनाव लिए महत्वपूर्ण तिथियां

अधिसूचना  जारी 2 अप्रैल
नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 9 अप्रैल
नामांकन पत्र की जांच 10 अप्रैल
नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 12 अप्रैल
मतदान की तारीख 29 अप्रैल
मतगणना की तारीख 23 मई

लोकसभा चुनाव 2019: चौथे चरण में 29 अप्रैल को इन सीटों पर होगी वोटिंग, देखें राज्यवार सूची

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)