गिरिडीह लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, झारखंड: वर्तमान सांसद, उम्मीदवार, मतदान तिथि और चुनाव परिणाम

  • Follow Newsd Hindi On  
गिरिडीह लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, झारखंड: वर्तमान सांसद, उम्मीदवार, मतदान तिथि और चुनाव परिणाम

झारखंड का गिरिडीह लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र एक बार फिर नया सांसद चुनने को तैयार है। 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के रविंद्र कुमार पांडेय ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के जगरनाथ महतो को हराया था। इस बार बीजेपी ने यह सीट ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (एजेएसयू) प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी को दी है। वहीं गठबंधन से झामुमो प्रत्याशी जगरनाथ महतो चुनाव मैदान में हैं। गिरिडीह में कुल उम्‍मीदवार 15 हैं।

गिरिडीह लोकसभा सीट का इतिहास

गिरिडीह से 1962 में स्वतंत्र पार्टी के बटेश्वर सिंह पहली बार सांसद बने। 1971 में कांग्रेस के ही टिकट पर चपलेंदू भट्टाचार्य यहां से जीतने में कामयाब हुए। 1977 में जनता पार्टी रामदास सिंह तो 1980 में कांग्रेस के टिकट पर बिंदेश्वरी दूबे और 1984 में कांग्रेस के ही टिकट पर सरफराज अहमद जीतने में कामयाब हुए। 1989 में इस सीट पर बीजेपी का खाता खुला लेकिन 1991 में यह सीट झारखंड मुक्ति मोर्चा के पास चली गई और उसके टिकट पर बिनोद बिहारी महतो जीते।


इसके बाद बीजेपी के रविंद्र कुमार पांडेय ने लगातार तीन बार 1996, 1998 और 1999 का चुनाव जीते। 2004 में कांग्रेस के टेकलाल महतो जीतने में कामयाब हुए। इसके बाद फिर बीजेपी के रविंद्र कुमार पांडेय लगातार दो चुनाव 2009 और 2014 का चुनाव जीते हैं।

2014 का लोकसभा चुनाव

2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के रविन्द्र कुमार पांडेय ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के जगरनाथ महतो को हराया था। रविन्द्र कुमार पांडेय को 3.91 लाख और जगरनाथ महतो को 3.51 लाख वोट मिले थे।

गिरिडीह संसदीय सीट का समीकरण

गिरिडीह लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत 6 विधानसभा सीटें आती हैं – गिरिडीह, डुमरी, गोमई, बेरमो, तुंडी, बाघमारा। बेरमो, बाघमारा व गिरिडीह विधानसभा भाजपा के कब्जे में है। वहीं गोमिया व डुमरी विस झामुमो के कब्जे में है। जबकि एक सीट टुंडी आजसू के कब्जे में है। इस सीट पर मतदाताओं की संख्या करीब 1649413 लाख है। इसमें 877932 लाख पुरुष और 769764 लाख महिला मतदाता शामिल हैं.


निवर्तमान सांसद: रविंद्र कुमार पांडेय

लोकसभा चुनाव 2014

रविंद्र कुमार पांडेय, भाजपा – 3,91,644
जगरनाथ महतो, कांग्रेस – 3,51,424

2019 लोकसभा चुनाव के लिए प्रमुख उम्मीदवार

  • चंद्रप्रकाश चौधरी, आजसू
  • जगरनाथ महतो, झामुमो(गठबंधन)

छठे चरण के चुनाव लिए महत्वपूर्ण तिथियां

अधिसूचना  जारी 10 अप्रैल
नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 16 अप्रैल
नामांकन पत्र की जांच 23 अप्रैल
नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 24 अप्रैल
मतदान की तारीख 12 मई
मतगणना की तारीख 23 मई

 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)