हजारीबाग लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, झारखंड: वर्तमान सांसद, उम्मीदवार, मतदान तिथि और चुनाव परिणाम

  • Follow Newsd Hindi On  
हजारीबाग लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, झारखंड: वर्तमान सांसद, उम्मीदवार, मतदान तिथि और चुनाव परिणाम

झारखंड का हजारीबाग लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र एक बार फिर से नया सांसद चुनने को तैयार है। 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के जयंत सिन्हा ने कांग्रेस उम्मीदवार सौरभ नारायण सिंह को शिकस्त दी थी। तीसरे स्थान पर सीपीआई के प्रत्याशी भुवनेश्वर प्रसाद सिंह रहे। इस बार झारखंड ही नहीं बल्कि देश की हाई प्रोफाइल लोकसभा सीटों में से एक हजारीबाग सीट पर सभी की नजरें हैं। यहां भाजपा के दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा एक बार फिर चुनाव मैदान में हैं। यहां कांग्रेस ने गोपाल प्रसाद साहू को उम्मीदवार बनाया है। सीपाआई से भुवनेश्वर मेहता मैदान में हैं। इन्हीं तीनों के बीच मुख्य मुकाबला है।

हजारीबाग लोकसभा सीट पर पांचवें चरण में 6 मई को वोट डाले जा रहे हैं।


हजारीबाग लोकसभा सीट का इतिहास

1962 और 1967 के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी बसंत नारायण सिंह जीते। 1968 के उपचुनाव में कांग्रेस के मोहन सिंह ओबरॉय जीते। 1971 के चुनाव में कांग्रेस के ही दामोदर पांडेय जीतने में कामयाब हुए। 1977 और 1980 के चुनाव में जनता पार्टी के बसंत नारायण सिंह लगातार दो बार जीते।

1984 में कांग्रेस के दामोदर पांडेय फिर जीते। 1989 में भाजपा के यदुनाथ पांडेय जीतने में कामयाब हुए। 1991 में कम्यूनिस्ट पार्टी के भुवनेश्वर प्रसाद मेहता जीते। 1996 में भाजपा के महाबीर लाल विश्वकर्मा जीते। 1998 और 1999 का चुनाव भाजपा के यशवंत सिन्हा जीते। 2004 में कम्यूनिस्ट पार्टी के भुवनेश्वर प्रसाद मेहता जीते। 2009 में इस सीट से भाजपा के टिकट पर यशवंत सिन्हा जीते। 2014 के चुनाव में भाजपा के टिकट पर यशवंत सिन्हा के बेटे जयंत सिन्हा जीते।

2014 का लोकसभा चुनाव

16वीं लोकसभा के लिए 2014 में हुए चुनाव में हजारीबाग से भाजपा के जयंत सिन्हा विजयी रहे थे। उन्होंने करीब 1.59 लाख वोट के अंतर से कांग्रेस प्रतिद्वंदी सौरभ नारायण को मात दी थी। वहीं 30,326 वोट के साथ सीपीआई के भुवनेश्वर प्रसाद सिंह तीसरे नंबर पर रहे थे।


हजारीबाग संसदीय सीट का समीकरण

हजारीबाग लोकसभा सीट के अंतर्गत पांच विधानसभा की सीटें हैं। इनमें हजारीबाग सदर, मांडू, बरही, रामगढ़ एवं बड़कागांव शामिल हैं। हजारीबाग सदर विधानसभा सीट पर भाजपा, रामगढ़ विधानसभा सीट पर आजसू, मांडू विधानसभा सीट पर झामुमो, बड़कागांव विधानसभा सीट पर कांग्रेस और बरही विधानसभा सीट पर कांग्रेस का कब्जा है।

हजारीबाग लोकसभा सीट में यहां कुल 16 लाख एक हजार 947 वोटर्स हैं। सीट पर कुर्मी 27.7% , अल्पसंख्यक 24% , आदिवासी 7.4% , यादव 4.3% , कुशवाहा 1.8%, वैश्य 12.3%, पंचपोनिया 10.1% और अगड़े 4.9% हैं।

निवर्तमान सांसद: जयंत सिन्हा

लोकसभा चुनाव 2014

जयंत सिन्हा, भाजपा – 4,06,931
सौरभ नारायण सिंह, कांग्रेस – 2,47,803
लोकनाथ महतो, आजसू – 1,56,186
भुवनेश्वर प्रसाद सिंह, सीपीआई – 30,326

2019 लोकसभा चुनाव के लिए प्रमुख उम्मीदवार

  • जयंत सिन्हा, भाजपा
  • गोपाल साहू, कांग्रेस(गठबंधन)
  • भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, सीपीआई

पांचवें चरण के चुनाव लिए महत्वपूर्ण तिथियां

अधिसूचना  जारी 10 अप्रैल
नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 18 अप्रैल
नामांकन पत्र की जांच 20 अप्रैल
नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 22 अप्रैल
मतदान की तारीख 6 मई
मतगणना की तारीख 23 मई

 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)