जमशेदपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, झारखंड: वर्तमान सांसद, उम्मीदवार, मतदान तिथि और चुनाव परिणाम

  • Follow Newsd Hindi On  
जमशेदपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, झारखंड: वर्तमान सांसद, उम्मीदवार, मतदान तिथि और चुनाव परिणाम

झारखंड का एक महत्‍वपूर्ण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र जमशेदपुर एक बार फिर नया सांसद चुनने को तैयार है। 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के बिद्युत बरन महतो ने करीब एक लाख से अधिक मतों से झारखंड विकास मोर्चा के डॉ. अजॉय कुमार को हराया था। तीसरे नंबर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के निरुप महंती रहे थे। इस बार बीजेपी ने मौजूदा सांसद बिद्युत बरन महतो को टिकट दिया है। महागठबंधन खेमे से जेएमएम प्रत्याशी चंपई सोरेन मैदान में हैं।  वैसे तो 23 प्रत्याशी मैदान में हैं, लेकिन सीधा मुकाबला बीजेपी के विद्युतवरण महतो और महागठबंधन के तहत जेएमएम प्रत्याशी चंपई सोरेन के बीच है।

जमशेदपुर औद्योगिक नगर के रूप में देश प्रसिद्ध है। पारसी व्यवसायी जमशेदजी नशरवान जी टाटा ने यहां 1907 में टाटा आयरन एंड स्टील कंपनी (टिस्को) की स्थापना की। उसी के साथ इस शहर की भी नींव पड़ी। यहां पर टाटा घराने की कई कंपनियां स्थापित हैं।


जमशेदपुर लोकसभा सीट का इतिहास

जमशेदपुर सीट पर बीजेपी और कांग्रेस को चार-चार बार और जेएमएम को तीन बार जीत मिली है। 1957 में यहां पहला लोकसभा चुनाव हुआ। इसमें कांग्रेस के मोहिन्दर कुमार घोष जीते। 1962 में कम्यूनिस्ट पार्टी के उदयकर मिश्रा जीतने में कामयाब हुआ। 1967 में कांग्रेस पार्टी के एससी प्रसाद और 1971 में कांग्रेस के ही सरदार स्वर्ण सिंह जीते। 1977 और 1980 में इस सीट से जनता पार्टी के रुद्र प्रताप सारंगी जीते। 1984 में कांग्रेस के गोपेश्वर जीते।

1989 और 1991 में इस सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा के शैलेंद्र महतो जीते। 1996 में बीजेपी के नितिश भारद्वाज जीतने में कामयाब हुए। 1998 और 1999 में बीजेपी के टिकट पर आभा महतो जीतीं। 2004 में झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुनील महतो जीते। 2007 में हुए उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा के टिकट पर ही सुमन महतो जीते। 2009 में इस सीट से बीजेपी के टिकट पर अर्जुन मुंडा जीते। 2011 में हुए उपचुनाव में झारखंड विकास मोर्चा के अजय कुमार जीते। 2014 में बीजेपी के विद्युतवरन महतो जीतने में कामयाब हुए।

जमशेदपुर संसदीय सीट का समीकरण

इस लोकसभा क्षेत्र के अन्तर्गत छह विधानसभा सीटें, बहरागोरा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी और जमशेदपुर पश्चिमी आती हैं। इनमें बहरागोड़ा पर जेएमएम का कब्जा है। बाकी पांच पर एनडीए विधायक हैं। यहां कुल मतदाता 16 लाख 70 हजार 371 हैं। इनमें महिला 8 लाख 14 हजार 481 और पुरुष मतदात 8 लाख 55 हजार 831 शामिल हैं।


2014 का लोकसभा चुनाव

2014 के चुनाव में बीजेपी के बिद्युत बरन महतो ने करीब एक लाख से अधिक मतों से झारखंड विकास मोर्चा के डॉ. अजॉय कुमार को हराया था। बिद्युत बरन महतो को 4.64 लाख और डॉ. अजॉय कुमार को 3.64 लाख वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के निरुप महंती 1.38 लाख वोट पाकर रहे।

निवर्तमान सांसद: बिद्युत बरन महतो

लोकसभा चुनाव 2014

बिद्युत बरन महतो, बीजेपी – 4,64,153
डॉ. अजॉय कुमार, झाविमो – 3,64,
निरुप महंती, झामुमो – 1,38

2019 लोकसभा चुनाव के लिए प्रमुख उम्मीदवार

  • विद्युतवरण महतो, भाजपा
  • चंपई सोरेन, झामुमो

छठे चरण के चुनाव लिए महत्वपूर्ण तिथियां

अधिसूचना  जारी 10 अप्रैल
नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 16 अप्रैल
नामांकन पत्र की जांच 23 अप्रैल
नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 24 अप्रैल
मतदान की तारीख 12 मई
मतगणना की तारीख 23 मई

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)