रीवा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, मध्य प्रदेश: वर्तमान सांसद, उम्मीदवार, मतदान तिथि और चुनाव परिणाम

  • Follow Newsd Hindi On  
रीवा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, मध्य प्रदेश: वर्तमान सांसद, उम्मीदवार, मतदान तिथि और चुनाव परिणाम

मध्य प्रदेश का रीवा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र एक बार फिर नया सांसद चुनने को तैयार है। 2014 लोकसभा चुनाव में भाजपा के जनार्दन मिश्रा ने कांग्रेस के सुंदरलाल तिवारी को हराया था। 2019 के चुनाव में भाजपा ने एक बार फिर यहां से मौजूदा सांसद जनार्दन मिश्रा को मैदान में उतारा है तो वहीं कांग्रेस ने सिद्धार्थ तिवारी को मौका दिया है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की ओर से विकास सिंह पटेल चुनाव लड़ रहे हैं।

रीवा लोकसभा सीट का इतिहास

यह निर्वाचन क्षेत्र 1951 में अस्तित्व में आया। लेकिन 1951 तक यह सीट विन्ध्य प्रदेश के अंतर्गत थी। 1957 में रीवा लोकसभा सीट मध्य प्रदेश के अंतर्गत आई। 1957-1962 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से शिव दत्त उपाध्याय इस सीट से सांसद चुने गए। 1967 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस शंभू नाथ शुक्ला निर्वाचित हुए।


1971 में महाराजा मार्तंड सिंह, यूनाइटेड इंटरपैरेंशियलरी ग्रुप से चुने गए। 1977 यमुना प्रसाद शास्त्री, भारतीय लोक दल से निर्वाचित हुए। 1980 में महाराजा मार्तंड सिंह, स्वतंत्र प्रत्याशी के तौर पर जीत हासिल किए। 1984 में महाराजा मार्तंड सिंह, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से चुने गए। 1989 यमुना प्रसाद शास्त्री, जनता पार्टी के टिकट पर निर्वाचित हुए। 1991 भीम सिंह पटेल, बहुजन समाज पार्टी से चुने गए। 1996 में बुद्धसेन पटेल, बहुजन समाज पार्टी से चुने गए। 1998 में चंद्रमणि त्रिपाठी, भारतीय जनता पार्टी से चुने गए। 1999 में सुंदर लाल तिवारी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से चुने गए। 2004 में चंद्रमणि त्रिपाठी, भारतीय जनता पार्टी से चुने गए। 2009 में देवराज सिंह पटेल, बहुजन समाज पार्टी से निर्वाचित हुए और 2014 में भारतीय जनता पार्टी से जनार्दन मिश्रा चुनाव जीतने में कामयाब रहे।

रीवा लोकसभा सीट का समीकरण

रीवा लोकसभा सीट के अंतर्गत विधानसभा की 8 सीटें आती हैं। जिसमें सिरमौर, मऊगंज, रीवा, सेमरिया, देवताबा, गुढ़, तियोंतर, मनगांवां शामिल हैं। इन सभी विधानसभा सीटों पर बीजेपी का कब्जा है। रीवा लोकसभा सीट ब्राह्मण बाहुल्य सीट है। इस लोकसभा सीट पर ज्यादातर त्रिकोणीय मुकाबला देखा गया है। 2014 के आंकड़ों के मुताबिक रीवा लोकसभा सीट पर कुल 1544719 मतदाता हैं, जिसमें 8,21,800 पुरुष और 7,22,919 महिला मतदाता हैं।

2014 का लोकसभा चुनाव

2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के जनार्दन मिश्रा ने कांग्रेस के सुंदरलाल तिवारी को हराया था। इस चुनाव में जनार्दन मिश्रा को 3,83,320 वोट मिले थे तो वहीं सुंदरलाल तिवारी को 2,14,594 वोट मिले थे। बसपा के देवराज सिंह इस चुनाव में तीसरे स्थान पर रहे थे। वोट प्रतिशत की बात करें तो जनार्दन मिश्रा को 46.18 फीसदी, सुंदरलाल तिवारी को 25.85 फीसदी, देवराज सिंह को 21.15 फीसदी वोट मिले थे।


निवर्तमान सांसद: जनार्दन मिश्रा

लोकसभा चुनाव 2014

जनार्दन मिश्रा, भाजपा – 3,83,320
सुंदरलाल तिवारी, कांग्रेस – 2,14,594

देवराज सिंह, बसपा – 1,75,567

2019 लोकसभा चुनाव के लिए प्रमुख उम्मीदवार

  • जनार्दन मिश्रा, भाजपा
  • सिद्धार्थ तिवारी, कांग्रेस
  • विकास पटेल, बसपा

पांचवें चरण के चुनाव लिए महत्वपूर्ण तिथियां

अधिसूचना  जारी 10 अप्रैल
नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 18 अप्रैल
नामांकन पत्र की जांच 20 अप्रैल
नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 22 अप्रैल
मतदान की तारीख 6 मई
मतगणना की तारीख 23 मई

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)