सड़क हादसे में घायल हुआ हाथी का बच्चा, शख्स ने CPR देकर निकाला मौत के मुंह से

  • Follow Newsd Hindi On  

कार्डियो पल्मोनरी रिससिटैशन यानी सीपीआर, मरीज या घायल व्यक्ति की जान बचाने के लिए सीपीआर एक बहुत खास तरीका है। ये तरीका इंसान के साथ साथ जानवरों के लिए काफी महत्वपूर्ण और फायदेमंद है। बता दें कि हाल ही में इसी सीपीआर के तरीके से एक हाथी के बच्चे की जान बचाई गई।

मामला थाईलैंड का है। हाथी का बच्चा एक सड़क दुर्घटना मे घायल हो गया था। जिसके बाद एक रेस्क्यू करने वाले शख्स ने उसे सीपीआर दिया और उसकी जान बचाई। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियाँ बटोर रहा है।


आईएफएस ऑफिसर परवीन कासवान ने तो इस वीडियो को शेयर भी किया है। द गार्डियन की खबर के मुताबिक, जो शख्स इस वीडियो में हाथी के बच्चे को सीपीआर दे रहा है , उनका नाम Mana Srivate है। ये घटना Chanthaburi की है। हाथी का बच्चा रोड क्रॉस कर रहा था तभी उसे एक मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी और उसकी सांसें थम गई।

इसी बीच वहीं से रोड ट्रिप पर Mana Srivate जा रहे थे। वो 26 र्षों से रेस्क्यू वर्कर का काम कर रहे हैं। जब उन्होंने ये होते देखा तो तुरंत उन्होंने इस बच्चे को बचाने के लिए सीपीआर देना शुरू कर दिया। फिर उसकी सांस वापस आ गयी। हालांकि बाइक चला रहे शख्स को भी कुछ चोटें आई हैं। जल्द ही इस बच्चे को उसकी मां के पास भेजा जाएगा। फिलहाल अस्पताल में उसका ट्रीटमेंट चल रहा है।

यह मार्मिक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो की जमकर सराहना कर रहे हैं। लोगों ने इस वीडियो को कह रहे हैं कि मानवता आज भी जिन्दा है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)