एमबाप्पे चुने गए फ्रांस के साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

  • Follow Newsd Hindi On  

 पेरिस, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)| फ्रांस के युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ी किलियन एमबाप्पे को अपने देश का साल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया है। फ्रांस फुटबाल मैग्जीन ने इस बात की जानकारी दी।

 फ्रांस को इस साल विश्व विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले इस युवा खिलाड़ी ने रेस में राफेल वारान और एंटोनेयो ग्रीजमैन को पछाड़ा है।


यह इस साल का एमबाप्पे का दूसरा सबसे बड़ा अवार्ड है। वह रूस में खेले गए फीफा विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी चुने गए थे।

क्लब स्तर पर उन्होंने पेरिस सेंट जर्मन के साथ लीग-1 और फ्रेंच लीग कप का खिताब जीता है। उन्होंने साल 2018 में सभी टूर्नामेंट्स में कुल 34 गोल किए हैं।

फ्रांस फुटबाल मैग्जीन 1959 से हर वर्ष देश के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का चुनाव करती है। बीते साल इस अवार्ड को एंगोलो कांते ने जीता था।


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)