नैरोबी जा रहे इथियोपियन एयरलाइंस का यात्री विमान क्रैश, सभी 157 लोगों की मौत

  • Follow Newsd Hindi On  
नैरोबी जा रहे इथियोपियन एयरलाइंस का यात्री विमान क्रैश, 157 लोग थे सवार

157 लोगों को लेकर केन्या के नैरोबी ले जा रहा इथोपियन एयरलाइंस का बोइंग 737 विमान क्रैश हो गया है। विमान में सवार 149 यात्रियों के अलावा 8 क्रू मेंबर भी शामिल थे। विमान इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा से केन्या के नैरोबी जा रहा था।

विमान कंपनी के मुताबिक हादसा स्थानीय समयानुसार सुबह 8.44 बजे हुआ। एयलाइंस ने फिलहाल चालक दल के बारे में कोई भी जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। एयरलाइंस कंपनी के प्रवक्ता के मुताबिक, ”इथियोपियन एयरलाइंस के कर्मचारियों को दुर्घटना स्थल पर भेजा जा रहा है और आपातकालीन सेवाओं की सहायता के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं”।


बताया जा रहा है कि विमान हादसा बीशोफ्तू शहर के करीब हुआ और वहां पर बचाव कार्य जारी है।  इथियोपियन एयरलाइन का जो बोइंग 737 विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है वो बिलकुल नया था। यह विमान एयरलाइन को चार महीने पहले ही मिला था। ये एयरलाइन अफ़्रीका के कई देशों के लिए उड़ाने भरती है और अफ़्रीका महाद्वीप में काफ़ी चर्चित है।

हादसे को लेकर इथियोपिया के प्रधानमंत्री ने ट्वीट करके शोक जताया। सुरक्षा के लिहाज से एयरलाइंस काफी प्रतिष्ठित है।  लेकिन साल 2010 में एयरलाइन्स का एक विमान लेबनान की राजधानी बेरूत से उड़ान भरने के बाद क्रैश हो गया था। जिसमें 90 यात्री मारे गए थे।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)