एटीपी रैंकिंग : इश्नेर शीर्ष-10 में, नडाल टॉप पर कायम

  • Follow Newsd Hindi On  

 मेड्रिड, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)| स्पेन के राफेल नडाल ने सोमवार को जारी टेनिस पेशेवर संघ (एटीपी) की ताजा रैंकिंग में अपना पहला स्थान कायम रखा है। वहीं, अमेरिका के जॉन इश्नेर एक स्थान चढ़कर नौवें स्थान पर आ गए हैं।

  शीर्ष-10 में और कोई बदलाव नहीं हुआ है।


सर्बिया के नोवाक जोकोविक दूसरे स्थान पर बने हैं। उन्होंने पिछले सप्ताह ही स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर को अपदस्थ कर यह स्थान हासिल किया था। फेडरर तीसरे स्थान पर ही कायम हैं।

इश्नेर ने बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव को हटा नौवें स्थान पर कब्जा जमाया है। दिमित्रोव 10वें स्थान पर आ गए हैं।

ग्रेट ब्रिटेन के काइल एडमंड भी एक स्थान का लाभ लेने में सफल रहे हैं। उन्हें 14वां स्थान मिला है जबकि इटली के फाबियो फोगनिनि 14वें स्थान से खिसक कर 15वें स्थान पर आ गए हैं।


रूस के कारेन खाचानोव सात स्थान की छलांग के साथ शीर्ष-20 में जगह बनाने में सफल हुए हैं। वह 19वें स्थान पर हैं। उन्हीं के हमवतन डेनिल मेडवेडेव एक स्थान चढ़कर 20वें स्थान पर आ गए हैं।

कनाडा के मिलोस राओनिक दो स्थान नीचे खिसक कर 22वें स्थान पर आ गए हैं। फ्रांस के लाकुस पाउइले को एक स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है। वह 23वें स्थान पर आ गए हैं।

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)