एटलेटिको मेड्रिड ने 14.2 करोड़ डॉलर में फेलिक्स से किया करार

  • Follow Newsd Hindi On  

मेड्रिड, 4 जुलाई (आईएएनएस)| स्पेनिश लीग क्लब एटलेटिको मेड्रिड ने स्ट्राइकर जोआओ फेलिक्स के ट्रांसफर सम्बंधी औपचारिकता पूरी कर ली है। क्लब ने कहा है कि उसने इस खिलाड़ी के बदले बेनफिका को 14.2 करोड़ डॉलर दिए हैं। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक एटलेटिको ने पुर्तगाल के इस खिलाड़ी के लिए निर्धारित 12 करोड़ डॉलर के बाई-आउट क्लाउज से भी अधिक राशि अदा की है क्योंकि क्लब एक बार में इतनी राशि नहीं दे सकता।

क्लब ने 19 साल के इस खिलाड़ी का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह मेड्रिड के प्राडो म्यूजियम में खड़े हैं। बेनफिका ने भी बुधवार को फेलिक्स के स्थानांतरण की पुष्टि कर दी है।


क्लब ने फेलिक्स के साथ अगले सात सीजन के लिए करार किया है। वह सिर्फ शीर्ष स्तर पर एक साल के फुटबाल के बाद मेड्रिड पहुंचे हैं।

15 साल की उम्र में बेनफिका यूथ सिस्टम में शामिल होने वाले फेलिक्स ने 43 आधिकारिक मैचों में कुल 20 गोल किए हैं। इसके अलावा उनके नाम 11 एसिस्ट भी हैं।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)