FACT CHECK: कोरोना के हर एक मरीज को सरकार से मिलेंगे 1.5 लाख रुपये, जानें इस दावे से जुड़ा पूरा सच

Follow न्यूज्ड On  

FACT CHECK: कोरोना महामारी का संक्रमण देश में तेजी के साथ बढ़ता जा रहा है। इस बीच इस महामारी से जुड़े कई दावे सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं। इन दावों में कुछ सही होते हैं तो कुछ एकदम फर्जी। लेकिन फर्जी दावों को व्हाट्सऐप पर पिछले कुछ दिनों से जमकर शेयर किया जा रहा है।

ऐसा ही एक दावा आजकल खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस दावे में कहा जा रहा है कि केंद्र सरकार हर कोविड-19 मरीज के लिए म्यूनिसिपलिटी को 1.5 लाख रुपये दे रही है। इस मैसेज में दावा किया गया कि केंद्र सरकार हर कोविड-19 मरीज के लिए म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन को 1.5 लाख रुपये दे रही है।

इस वजह से कॉर्पोरेशन और प्राइवेट डॉक्टर्स नॉर्मल बुखार और कोल्ड वाले मरीजों को भी कोविड-19 मरीज बता रहे हैं। मराठी में वायरल हुए इस मैसेज में दावा किया गया है, ‘केंद्र सरकार ने घोषणा की है कि म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन को हर कोविड-19 मरीज के लिए 1.5 रुपये दिया जाएगा, इसलिए लोगों से गुजारिश है कि वो सतर्क रहें।

कॉर्पोरेशन और प्राइवेट डॉक्टर्स इसी वजह से सामान्य बुखार और जुकाम वाले मरीजों को भी कोविड-19 का मरीज बता रहे हैं।’ प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) फैक्ट चेक के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने बताया है कि यह दावा पूरी तरह से गलत है और केंद्र सरकार ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है।

ट्वीट में लिखा गया, ‘ व्हाट्सऐप (Whatsapp) पर एक मैसेज वायरल  (Viral)हो रहा है, जिसमें कहा गया है कि सरकार हर कोविड-19 (Covid-19) मरीज के लिए म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन को 1.5 लाख रुपये दे रही है। लेकिन असल में सरकार द्वारा ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है।

This post was last modified on August 26, 2020 10:26 AM

Share

Recent Posts

BJP के पूर्व सांसद विजय सिंह यादव का निधन, कई नेताओं ने जताया शोक

उनका इलाज पटना के ही एक निजी अस्‍पताल में हो रहा था। उनके बेटे ने…

May 16, 2021

ऐसी फिल्में चाहता हूं, जिस पर 50 साल बाद गर्व कर सकूं: राजकुमार राव

अभिनेता ने अपनी फिल्मोग्राफी के बारे में साझा किया कि वह किय तरह की फिल्में…

May 15, 2021

Coronavirus Live Updates: दिल्ली में शुरू होगा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बैंक, CM केजरीवाल

लेकिन राहत इसलिए है क्योंकि बीच में यह आंकड़ा 4 लाख के पार भी पहुंच…

May 15, 2021

Chand Raat Mubarak 2021 Messages: ईद के चांद के दीदार पर इन शानदार हिंदी WhatsApp Stickers, Facebook Greetings के जरिए दें मुबारकबाद

इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमजान के बाद 10 वीं शव्वाल की पहली तारीख को ईद-उल-फितर…

May 11, 2021

Eid ul Fitr 2021: ईद की खुशियां हजार! जानें क्यों मनाया जाता है यह त्यौहार

ज्यादातर लोग ईद को इसी रूप में देखते-जानते और मानते हैं. लेकिन ईद मनाते क्यों…

May 11, 2021

जदयू MLC तनवीर अख्तर का कोरोना संक्रमण के कारण हुआ निधन, नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने व्यक्त किया शोक

जदयू एमएलसी तनवीर अख्तर की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गयी है. पिछले दिनों…

May 8, 2021