एयर इंडिया का विमान मुंबई में आपात स्थिति में उतरा

  • Follow Newsd Hindi On  

 मुंबई, 6 जनवरी (आईएएनएस)| मुंबई से दुबई जा रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान को रविवार दोपहर यहां मुंबई हवाईअड्डे पर आपात स्थिति में उतरना पड़ा।

  अधिकारियों ने कहा कि उड़ान संख्या आईएक्स-247 ने छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से अपराह्न् लगभग 1.15 पर दुबई के लिए उड़ान भरी, लेकिन यह उड़ान मुश्किल से 30 मिनट बाद वापस आकर आपात स्थिति में उतर गई।


कथित रूप से विमान की हाइड्रोलिक में गड़बड़ी आने के कारण इसे वापस मुंबई लाना पड़ा।

विमान में यात्रियों और अन्य विमान कर्मियों सहित कुल 185 यात्री सवार थे।


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)