Fact Check: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हों लेकिन उनका क्रेज आज भी कायम है। धोनी इस वक्त इस समय इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) की तैयारियों में जुटे हैं। धोनी को आईपीएल 14 (IPL 2021) में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की कमान संभालेंगे।
महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) आज कल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें सीजन के लिए चेन्नई में ट्रेनिंग कर रहे हैं। लेकिन इस समय एक नए अवतार में धोनी की एक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस फोटो में धोनी ने अपना सर मुंडवाया हुआ है।
शनिवार को धोनी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। इस फोटो को आईपीएल के आधिकारिक प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स ने ट्वीट की थी। इसमें धोनी सिर मुंडवाए बौद्ध भिक्षुओं जैसे कपड़े पहने हुए बैठे हुए दिखाई दे रहे थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर तमाम कयास लगाए जाने लगे कि आखिर इस अवतार के पीछे का मंत्र क्या है।
कुछ लोगों का मानना है की उन्होंने बौद्ध धर्म अपना लिया है।
रविवार को स्टार स्पोर्ट्स ने सस्पेंस और बढ़ा दिया। चैनल ने अपने टि्वटर हैंडल से 9 सेकेंड का एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें धोनी उन्हीं कपड़ों में हैं और कह रहे हैं ‘क्या है इस अवतार के पीछे का मंत्र, जल्द ही पता चलेगा।’
चैनल ने लोगों से भी इस पर बूझने को कहा है। उसकी ओर से लोगों को अंदाजा लगाने को कहा गया है कि आखिर धोनी के इस अवतार के पीछे की कहानी क्या हो सकती है।
सोशल मीडिया पर धोनी की इस फोटो को देख लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि धोनी की ये फोटो किसी मार्शल आर्ट्स ट्रेनिंग कैंप की है। ऐसा माना जा रहा है कि धोनी का ये फोटो किसी विज्ञापन के लिए लिया गया है।
धोनी के अरुण पांडे ने एक वेबसाइट से बात करते हुए धोनी के बौद्ध धर्म में परिवर्तित होने के वायरल दावे को खारिज किया और कहा, “यह सिर्फ स्टार स्पोर्ट्स का एक नया अभियान है और कुछ नहीं।”
यह वायरल दावा कि धोनी बौद्ध धर्म में परिवर्तित हो गए हैं यह एकदम गलत है। वायरल तस्वीर सिर्फ आईपीएल ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स द्वारा एक अभियान है।
अभिनेत्री जो कि आगामी रोहित शेट्टी की पुलिस ड्रामा 'सूर्यवंशी' और हॉरर कॉमेडी 'फोन भूत'…
नुसरत ने कहा कि निखिल ने उनकी जानकारी के बिना उनके अकाउंट से पैसे निकाले…
एमआई 11 (Mi 11) और एमआई 11 एक्स प्रो (Mi 11X Pro) दोनों में रेवोल्यूशनरी…
कमलनाथ को सर्दी,खांसी और बुखार की समस्या बताई जा रही है जिसका चेकअप करवाने के…
एनसीबी ने हैदराबाद से सिद्धार्थ पिठानी को गिरफ्तार किया गया है और मुंबई लाया जा…
उनका इलाज पटना के ही एक निजी अस्पताल में हो रहा था। उनके बेटे ने…