Fact Check: क्या सरकार देश के सभी छात्रों को फ्री में दे रही लैपटॉप? जाने क्या है सच्चाई

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली: सोशल मीडिया अकसर कुछ न कुछ वायरल होता रहता है। इस समय सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार देश के सभी छात्रों को मुफ्त में लैपटॉप (Laptop) दे रही है। मैसेज से साथ एक वेबसाइट का लिंक भी दिया गया है। जिसके बाद PIB Fact Check ने अपने एक ट्वीट में बताया कि सरकार ने ऐसी कोई योजना शुरू नहीं की है, यह दावा गलत है। इसलिए अगर आपके मोबाइल पर भी ऐसा कोई मैसेज आया है तो उस पर ध्यान न दें।

ये है वायरल मैसेज

वायरल मैसेज में दावा किया गया है कि Gov-Laptop App पर अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड कराने के बाद सरकार छात्रों को मुफ्त में लैपटॉप देगी। मैसेज में नीचे एक लिंक भी दिया गया है। फर्जी दावों को खारिज करते हुए, प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) द्वारा एक फैक्ट चेक में कहा गया है कि ऐसी कोई योजना नहीं है जिसकी घोषणा सरकार द्वारा की गई हो। फैक्ट-चेक ने दावा किया कि जिस वेबसाइट लिंक को सर्कुलेट किया जा रहा है, वह फर्जी है क्योंकि सरकार देश में छात्रों को मुफ्त लैपटॉप देने की कोई योजना नहीं चला रही है।

इससे पहले सितंबर में, कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय (MCA) के हवाले से एक विज्ञापन वायरल हुआ था जिसमें दावा किया गया था कि कक्षा 8 से प्री यूनिवर्सिटी कोर्स (PUC) प्रथम वर्ष के छात्रों को ‘COVID-19 ऑनलाइन शिक्षा’ के प्रस्ताव के तहत 3,500 रुपये में लैपटॉप दिया जाएगा। ‘ पोस्ट में छात्रों से अपने दस्तावेज जैसे आधार कार्ड और उनके माता-पिता आधार कार्ड के छात्र का आईडी कार्ड और शिक्षकों के संपर्क विवरण साझा करने के लिए भी कहा गया था। इसके अलावा एक और लिंक वायरल हो रही है (Tiny.cc/register), इसपर भी क्लिक ना करें।

Share

Recent Posts

BJP के पूर्व सांसद विजय सिंह यादव का निधन, कई नेताओं ने जताया शोक

उनका इलाज पटना के ही एक निजी अस्‍पताल में हो रहा था। उनके बेटे ने…

May 16, 2021

ऐसी फिल्में चाहता हूं, जिस पर 50 साल बाद गर्व कर सकूं: राजकुमार राव

अभिनेता ने अपनी फिल्मोग्राफी के बारे में साझा किया कि वह किय तरह की फिल्में…

May 15, 2021

Coronavirus Live Updates: दिल्ली में शुरू होगा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बैंक, CM केजरीवाल

लेकिन राहत इसलिए है क्योंकि बीच में यह आंकड़ा 4 लाख के पार भी पहुंच…

May 15, 2021

Chand Raat Mubarak 2021 Messages: ईद के चांद के दीदार पर इन शानदार हिंदी WhatsApp Stickers, Facebook Greetings के जरिए दें मुबारकबाद

इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमजान के बाद 10 वीं शव्वाल की पहली तारीख को ईद-उल-फितर…

May 11, 2021

Eid ul Fitr 2021: ईद की खुशियां हजार! जानें क्यों मनाया जाता है यह त्यौहार

ज्यादातर लोग ईद को इसी रूप में देखते-जानते और मानते हैं. लेकिन ईद मनाते क्यों…

May 11, 2021

जदयू MLC तनवीर अख्तर का कोरोना संक्रमण के कारण हुआ निधन, नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने व्यक्त किया शोक

जदयू एमएलसी तनवीर अख्तर की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गयी है. पिछले दिनों…

May 8, 2021