Fact Check: कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया को झटका लगा है। इसका असर अर्थव्यवस्था पर भी पड़ा है। कोरोना की वजह से देश की भी अर्थव्यस्था को गहरा झटका लगा है। अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही। इस बीच सोशल मीडिया में एक खबर वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि नये साल से सरकारी कर्मचारियों का वेतन कम होगा। इसके पीछे श्रम कानून में बदलाव को वजह बताया जा रहा है।
बता दें कि एक न्यूज़ आर्टिकल में दावा किया जा रहा है कि श्रम क़ानून में बदलाव होने के कारण अगले वर्ष (साल 2021) से सरकारी कर्मचारियों का वेतन कम हो जाएगा। इस दावे को लेकर प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) की फैक्ट चेक टीम ने जांच की। पीआईबी ने इस वायरल खबर को अपनी पड़ताल में पूरी तरह से फर्जी पाया।
पीआईबी ने लिखा, एक न्यूज़ आर्टिकल में दावा किया जा रहा है कि श्रम क़ानून में बदलाव होने के कारण अगले वर्ष से सरकारी कर्मचारियों का वेतन कम हो जाएगा। PIB Fact Check में यह दावा फर्जी है। वेतन विधेयक, 2019 केंद्र और राज्य सरकारों के कर्मचारियों पर लागू नहीं होगा।
उनका इलाज पटना के ही एक निजी अस्पताल में हो रहा था। उनके बेटे ने…
अभिनेता ने अपनी फिल्मोग्राफी के बारे में साझा किया कि वह किय तरह की फिल्में…
लेकिन राहत इसलिए है क्योंकि बीच में यह आंकड़ा 4 लाख के पार भी पहुंच…
इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमजान के बाद 10 वीं शव्वाल की पहली तारीख को ईद-उल-फितर…
ज्यादातर लोग ईद को इसी रूप में देखते-जानते और मानते हैं. लेकिन ईद मनाते क्यों…
जदयू एमएलसी तनवीर अख्तर की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गयी है. पिछले दिनों…