Fact Check : मनमोहन सिंह और राहुल गांधी के केक काटते इस वीडियो के साथ किये जा रहे दावे का क्या है सच?

  • Follow Newsd Hindi On  
Fact Check : मनमोहन सिंह और राहुल गांधी के केक काटते इस वीडियो के साथ किये जा रहे दावे का क्या है सच?

Fact Check : कुछ दिनों पहले देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का जन्मदिन था। इसी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राहुल गांधी और मनमोहन सिंह केक काटते नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए लिखा जा रहा है कि कांग्रेस में मनमोहन सिंह को अपने जन्‍मदिन पर खुद से केक काटने की आजादी नहीं है।

जब इस वीडियो की जांच की जाती है तो पता चलता है कि यह वीडियो के साथ किया जा रहा वादा गलत और भ्रामक है। बता दें कि ये वीडियो असल में कांग्रेस के स्थापना दिवस के जश्न का है। इस मौके पर राहुल और मनमोहन सिंह ने केक काटा था। ये वीडियो 27 दिसंबर 2018 का है। यह वीडियो कांग्रेस के आधिकारिक यूटयूब चैनल पर भी मौजूद है।


दरअसल अविनाश श्रीवास्तव नाम के एक फेसबुक यूजर ने 26 सितम्बर को 18 सेकंड का एक वीडियो अपलोड करते हुए लिखा कि “पार्टी में जो इंसान अपने ही जन्मदिन का केक नही काट सकता, तो सोंचो उसने 10 साल सरकार कैसे चलाई होगी।”


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)