Farmers Chakka Jam Live Updates: किसानों का चक्का जाम जारी, पंजाब में जगह-जगह प्रदर्शन, जम्मू में भी रास्ते बंद

  • Follow Newsd Hindi On  

Farmers Chakka Jam Live Updates: आज किसानों के चक्का जाम में किसी तरह की कोई गड़बड़ी ना हो इसके लिए दिल्ली पुलिस तो मुस्तैद है ही, उनका साथ देने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पैरामिलिट्री फोर्स को दिल्ली के कई इलाकों में तैनात किया गया है। इन इलाकों में दिल्ली-एनसीआर के बॉर्डर भी हैं।

1:45 PM – 06 FEB 2021
पंजाब में जगह-जगह से किसानों के चक्का जाम की तस्वीरें सामने आ रही हैं। अमृतसर और मोहाली में किसानों की प्रदर्शन करते हुए तस्वीरें सामने आई हैं।



1:31 PM- 06 FEB 2021
शाहजहांपुर, गुरुग्राम, लुधियाना, जींद,जम्मू-पठानकोट हाईवे, बेंगलूरु में किसानों ने चक्का जाम कर दिया है। वहीं दिल्ली और पूरे देश में सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम हैं। दिल्ली के टिकरी बॉर्डर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। किसानों के चक्का जाम को देखते हुए दिल्ली पुलिस के पुख्ता इंतजाम बने हुए हैं। दिल्ली के शहीदी पार्क में बैरिकेंडिग से लेकर वज्रवाहन तक तैनात किए हैं।

12:30 PM-06 FEB 2021- कृषि कानूनों के खिलाफ चक्का जाम करने उतरे प्रदर्शनकारियों को बेंगलुरु में हिरासत में लिया गया।

12:20 PM-06 FEB 2021-जम्मू में किसानों ने जम्मू पठानकोट हाईवे जाम कर दिया है और वो कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग पर अड़े हुए हैं। वहीं पंजाब के करनाल में किसानों ने 12 बजते ही नेशनल हाईवे बसताड़ा टोल को जाम कर दिया है। इसी तरह देश के अलग-अलग हिस्सों से रास्ते जाम करने की खबरें आ रही हैं। हालांकि स्थिति नियंत्रण में है और फिलहाल किसी उपद्रव की खबर नहीं आई है।

11:30 AM-06 FEB 2021- कुछ देर पहले दिल्ली पुलिस कमिश्नर एस एन श्रीवास्तव शहीदी पार्क पहुंचे और वहां सुरक्षा तैयारियों का जायज़ा लेने के बाद वहां से रवाना हुए। इसके साथ ही दिल्ली मेट्रो में स्टेशनों के बंद होने का सिलसिला जारी है। खान मार्केट और नेहरू प्लेस मेट्रो स्टेशन के एंट्री और एग्जिट गेट भी बंद कर दिए गए हैं।

11:08 AM-Feb 06 2021- यह CM अमरिंदर सिंह की जिम्मेदारी है कि वह दिल्ली जाएं और यह सुनिश्चित करें कि पंजाब के निर्दोष युवाओं के खिलाफ दर्ज मामले वापस लिए जाएं। उन्हें बिना किसी FIR के जेल में डाल दिया गया है। यह पंजाब सरकार की जिम्मेदारी है कि वे उनकी मदद करें, वे क्या कर रहे हैं?

10:33 AM | 06 FEB 2021- पूर्व कैबिनेट मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने 26 जनवरी की हिंसा और किसानों के चल रहे प्रोटेस्ट को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर निशाना साधा है और कहा है कि अमरिंदर सिंह ने बॉर्डर पर जाकर किसानों का एक बार हालचाल तक नहीं लिया। अमरिंदर सिंह की नालायकी की वजह से ये सब हुआ।

साल 2019 से बिल बन रहा था, तब पैरवी हुई होती तो आज ये नहीं होता। हरसिमरत कौर बादल ने ये भी कहा कि कैप्टन साहब अपने फार्म हाउस से बाहर निकलें और लोगों की तकलीफों को दूर करने के लिए काम करें। उन्होंने कहा कि गलतफहमियां सरकार को हैं और इन्हें दूर किए जाने की कोशिशें होनी चाहिए।

9:30 AM- 06 FEB 2021: दिल्ली-एनसीआर में किसानों के चक्का जाम को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी है. गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर पर ड्रोन के जरिए स्थिति को मॉनिटर किया जा रहा है। दिल्ली-पुलिस के मुताबिक दिल्ली पुलिस, पैरामिलिट्री फोर्स और रिजर्व पुलिस बल के करीब 50 हजार जवानों को स्थिति संभालने के लिए तैनात किया गया है।

9:14 AM-06 FEB 2021: दिल्ली पुलिस, पैरामिलिट्री और रिजर्व फोर्स के लगभग 50 हजार जवान दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में तैनात किए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने बताया है कि राष्ट्रीय राजधानी के करीब 120 मेट्रो स्टेशनों को अलर्ट पर रखा गया है जिससे वो कोई भी गड़बड़ी होने की स्थिति में एंट्री और एग्जिट गेट को जरूरत पड़ने पर तुरंत बंद कर सकें।

9:02 AM-06 FEB 2021: चक्का जाम पर किसान संगठनों में मतभेद देखा जा रहा है। जहां राकेश टिकैत ने कहा है कि दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड में जाम नहीं होगा वहीं बड़े किसान नेता श्रवण सिंह पंधेर ने कहा है कि बाकी किसान संगठन यूपी उत्तराखंड में जाम कर सकते हैं। बता दें कि किसानों के चक्का जाम को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और सभी बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ाई गई है. सिंघु, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर कई लेयर की सुरक्षा के तहत दिल्ली पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात हैं।

8:31 AM- 06 FEB 2021: आज किसानों के चक्का जाम में किसी तरह की कोई गड़बड़ी ना हो इसके लिए दिल्ली पुलिस तो मुस्तैद है ही, उनका साथ देने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पैरामिलिट्री फोर्स को दिल्ली के कई इलाकों में तैनात किया गया है. इन इलाकों में दिल्ली-एनसीआर के बॉर्डर भी हैं.

7:33 AM-06 FEB 2021: किसान आंदोलन का आज 73वां दिन है और आज देश भर में किसानों के चक्का जाम के तहत दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक नेशनल हाईवे को बंद करने की तैयारी की गई है। दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक किसान संगठन आज देशभर में चक्का जाम करेंगे। हालांकि राकेश टिकैत ने एलान किया है कि दिल्ली, यूपी, उत्तराखंड में जाम नहीं होगा। राकेश टिकैत ने कहा है कि इन राज्यों में जिलाधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

वहीं देशभर में चक्का जाम पर संयुक्त किसान मोर्चा का बयान भी आया है और कहा गया है कि सिर्फ हाइवे जाम किए जाएंगे. एंबुलेंस, स्कूल बसें नहीं रोकी जाएंगी, अहिंसक और शांतिपूर्ण चक्का जाम होगा।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)