Farmers’ Protest: किसान आंदोलन को देश और विदेश से लगातार समर्थन मिल रहे हैं। मंगलवार को अमेरिकी पॉप स्टार रिहाना ने किसान आंदोलन को अपना समर्थन दिया था। जिसके बाद से ही इंटरनेशनल सेलेब्रिटी लगातार किसान आंदोलन को लेकर अपनी राय रख रहे हैं।
इस कड़ी में फार्मर एडल्ट स्टार मिया खलीफा (Mia Khalifa) ने भी किसानों को लेकरअपना समर्थन दिया है। उन्होंने चल रहे विरोध पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए एक ट्वीट किया।
मिया खलीफा ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें उन्होंने किसान आंदोलन का हिस्सा बनीं महिलाओं का प्रदर्शन करते हुए फोटो शेयर किया और कैप्शन में लिखा- ‘मानवाधिकार उल्लंघन….ये क्या हो रहा है ? उन्होंने नई दिल्ली के आसपास इंटरनेट काट दिया ?
What in the human rights violations is going on?! They cut the internet around New Delhi?! #FarmersProtest pic.twitter.com/a5ml1P2ikU
— Mia K. (Adri Stan Account) (@miakhalifa) February 3, 2021
इस ट्वीट के तुरंत बाद, मिया खलीफा ट्विटर पर टॉप ट्रेंड होने लगा।
आपको बता दें कि कई सेलेब्स ने रिहाना को अपना समर्थन दिया। समर्थन देने वाले सेलेब्स में पंजाबी अभिनेता-गायक दिलजीत दोसांझ और शिबानी दांडेकर हैं।