जान कुमार सानू के आरोपों पर पिता Kumar Sanu ने किया रिएक्ट, कहा- ‘मुझे यह सुनकर बहुत बुरा लगा है’

  • Follow Newsd Hindi On  
जान कुमार सानू के आरोपों पर पिता Kumar Sanu ने किया रिएक्ट, कहा- 'मुझे यह सुनकर बहुत बुरा लगा है'

कुछ दिनों पहले ही सिंहर कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) के घर से बेघर हो गए थे। बाहर आने के बाद उन्होंने अपने पिता कुमार सानू पर कई आरोप लगाए थे। अब सिंगर कुमार सानू ने बेटे जान द्वारा लगाए आरोपों का जवाब दिया है।

कुमार सानू का कहना है कि, उन्होंने कभी भी उनकी परवरिश के बारे में बात नहीं की और न ही कोई कॉमेंट किया। सिर्फ उन बातों का जवाब दिया जो जान कुमार सानू ने बिग बॉस के घर के अंदर उनके बारे में कही।


कुमार सानू ने कहा कि, “महाराष्ट्रियन की इज्जत करना बहुत जरूरी है। बिग बॉस के घर के अंदर उन्हें यह चीज सिखानी जरूरी भी थी। मैंने इसपर अपनी बात रखी, न कि उनकी परवरिश पर कोई कॉमेंट किया। मैं तो कहूंगा कि उनकी परवरिश बहुत अच्छी हुई है।”

कुमार सानू आगे कहते हैं कि, “मुझे यह सुनकर बहुत बुरा लगा है। शायद वह बहुत छोटे रहे होंगे, या उन्हें पता नहीं होगा, मैंने अपनी पत्नी (जान कुमार की मां) को साल 2001 में डिवोर्स दिया था। मैंने वह सब कुछ दिया जो उनकी मम्मी चाहती थीं। जो भी उन्होंने कोर्ट के जरिए मेरे से डिमांड की थी, यहां तक कि आशिकी बंगला तक मैंने उन्हें दे दिया था।”

कुमार सानू का कहना है कि, उन्होंने जान सानू की महेश भट्ट, रमेश तौरानी और फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े लोगों से मिलवाने में मदद की है। उन्होंने यह भी कहा है कि जब उन्हें कोरोनावायरस हुआ था तो न जान कुमार सानू ने और न उनकी मां ने उन्हें फोन करके सेहत के बारे में पूछा था।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)