Fawad Khan Birthday: एक्टर नहीं, ऐरॉनोटिक इंजीनियर बनना चाहते थे फवाद खान

  • Follow Newsd Hindi On  
Happy birthday Fawad Khan: एक्टर नहीं, ऐरॉनोटिक इंजीनियर बनना चाहते थे फवाद खान

Happy birthday Fawad Khan: पाकिस्तानी ऐक्टर फवाद खान (Fawad Khan) आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। 29 नवंबर, 1981 को पाकिस्तान के करांची में जन्में फवाद खान का पूरा नाम फवाद अफजल खान है। फवाद की पहचान एक बेहतरीन गायक के साथ-साथ बेजोड़ एक्टर की रही है। आज वे पाकिस्‍तान के साथ-साथ भारत में एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे पाकिस्‍तान के सबसे ज्‍यादा टीआरपी वाले टेलीविजन शोज का हिस्‍सा रहे हैं।

फवाद टीवी पर पहली बार जूट एंड बांड में दिखाई दिए। 2007 में उन्‍होंने पाकिस्‍तानी फिल्‍म खुदा के लिए में काम किया। इसके बाद उन्‍होंने टीवी में ही काम करने का निर्णय लिया। इसके बाद वे पूरी तरह से टीवी में ही रम गए और सतरंगी, दिल देके जाएंगे और जीवन की राहों में जैसे प्रोग्राम्‍स में दिखाई दिए।


फवाद की बॉलीवुड पारी फिल्‍म ‘खूबसूरत’ से शुरू हुई। इस फिल्‍म में उनकी हीरोइन सोनम कपूर थी। इसके साथ ही फवाद ने ‘कपूर एंड संस’ में फवाद ने एक गे की भुमिका निभाई थी।

Interesting facts about Fawad Khan:

–  फवाद एक्टर या मॉडल नहीं, ऐरॉनोटिक इंजीनियर बनना चाहते थे। उन्होंने कंप्यूटर इंजीनियरिंग में ग्रेज्युएशन किया है।

–  फवाद जितने हैंडसम लगते हैं, उतने ही रोमांटिक भी हैं। उन्होंने अपने बचपन के प्यार सदफ खान को 17 साल की उम्र में प्रपोज़ किया। 2005 में दोनों ने शादी की और उन्हें एक बेटा अयान खान भी है।


–  भले ही उन्होंने बॉलीवुड में अब तक कुछ ही फिल्में की हों, लेकिन पाकिस्तान इंडस्ट्री में वे जाना-माना नाम हैं। फवाद पाकिस्तान के हाईएस्ट पेड एक्टर हैं।

–  वह फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर अवॉर्ड जीतने वाले पहले पाकिस्तानी हैं। फवाद ने खूबसूरत में डेब्यु करने के लिए ब्लैक लेडी का बेस्ट डेब्यु एक्टर(मेल) अवॉर्ड भी जीता है।

–  13 वर्ष की उम्र से फवाद ने मॉडलिंग शुरू कर दी थी। इसके बाद 19 वर्ष की उम्र में टेलीविज़न में जट एंड बॉन्ड में एक स्पाय बॉय की भुमिका निभाई थी।

–  फवाद को डांस करना बिलकुल पसंद नहीं है। फवाद ने एक बार कहा भी थी कि मेरे लिए डांस करना मतलब मेरे पेट और सिर को एक साथ रब करना होता है।

–  फवाद खुद मानते हैं कि वे काफी इंट्रोवर्ट हैं। उनके बहुत कम दोस्त हैं, और तो और वे अपना फोन भी ज़्यादातर बंद ही रखते हैं। ‘कपूर एंड संस’ में फवाद ने एक गे की भुमिका निभाई थी। लेकिन एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान जब उन्हें नॉटी डायलॉग्स दिए गए, तब उन्होंने उसे करने से मना कर दिया था।

–  फवाद बचपन से ही बहुत शर्मीले हैं। उन्हें स्कूल में भी उनके दोस्त परेशान करते थे और वे ‘बुली बॉय’ कहलाते थे।


फिल्म ‘पानीपत’ पर पाकिस्तानी मंत्री को ऐतराज

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)