फिल्म ‘एक साजिश जाल’ के लिए शुभी ने मांगा समर्थन

  • Follow Newsd Hindi On  

पटना, 20 फरवरी (आईएएनएस)| भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री शुभी शर्मा ने आने वाली फिल्म ‘एक साजिश जाल’ के लिए लोगों का समर्थन मांगा है। बुल्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म ‘एक साजिश जाल’ 21 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन रिलीज हो रही है। रिलीज के पहले फिल्म की अभिनेत्री शुभी शर्मा ने कहा, “मेरी फिल्म ‘एक साजिश जाल’ 21 फरवरी इस महाशिवरात्रि को बॉक्स ऑफिस पर आ रही है। आप इसे पूरे परिवार के साथ जरूर देखें।”

रेणु विजय फिल्म्स एंटरटेनमेंट (निशांत उज्जवल) और बुल्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म ‘एक साजिश जाल’ के निर्माता बाबू त्यागी व संजय अग्रवाल, सह-निमार्ता मनीष चतुर्वेदी और निर्देशक एम आई राज हैं।


फिल्म में खेसारीलाल यादव, पूजा गांगुली और शुभी शर्मा के साथ मनीष चतुर्वेदी, अयाज खान, शमीम खान, दीपक सिन्हा, महेश आचार्य, धामा वर्मा भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी मनोज कुशवाहा और संगीत मधुकर आनंद का है। फाइट इकबाल हुसैन का है। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।

गीत आजाद सिंह और प्यारेलाल यादव का है। फिल्म के कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी, रिकी गुप्ता और रामदेवन हैं।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)