आखिरकार शत्रुघ्न सिन्हा ने थामा कांग्रेस का हाथ, पटना साहिब से लड़ेंगे चुनाव

  • Follow Newsd Hindi On  

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा आज औपचारिक रूप से कांग्रेस में शामिल हो गए। पिछले महीने 28 मार्च को उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी और शामिल होने को लेकर विस्तृत बात हुई थी। पिछले दिनों कांग्रेस प्रवक्ता शक्तिसिंह गोहिल ने एक ट्वीट कर बताया था कि बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा 6 अप्रैल को औपचारिक रूप से कांग्रेस में शामिल होंगे।

शत्रुघ्न सिन्हा को 24 अकबर रोड पर उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। शत्रुघ्न सिन्हा कुछ दिन पहले ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से उनके आवास पर मुलाकात कर चुके थे। उसी दिन उन्होंने कहा था कि नवरात्रि यानी छह अप्रैल को वह कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे।


आज कांग्रेस दफ्तर में केसी वेणुगोपाल, शक्ति सिंह गोहिल, रणदीप सुरजेवाला, बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष मदन मोहन झा, अखिलेश सिंह ने शत्रुघ्न सिन्हा का विधिवत स्वागत किया। कांग्रेस में शामिल होने से पहले शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट कर लिखा कि भारी मन से बीजेपी छोड़ रहा हूं।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)