UP: पत्रकार के साथ बदसलूकी पर प्रियंका गांधी के निजी सचिव संदीप सिंह पर मामला दर्ज

  • Follow Newsd Hindi On  
UP: प्रियंका गांधी की सक्रियता से सपा-बसपा परेशान, सताने लगा वोट बैंक खिसकने का डर

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मंगलवार को उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में नरसंहार पीड़ितों से मिलने उभ्भा गांव पहुंचीं थीं। यह वही गांव है जहां 17 जुलाई को हुए नरसंहार में 10 लोगों की मौत और 28 घायल हो गए थे। इस दौरान प्रियंका वाड्रा के इस दौरे को कवर कर रहे एक मीडियाकर्मी से उनके निजी सचिव संदीप सिंह की बहस हो गई। कांग्रेस नेता ने मीडियाकर्मी को ठोंक देने तक की धमकी दे डाली। वहीं मीडियाकर्मी नीतीश कुमार पांडेय ने घोरावल कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की, जिसके बाद बुधवार को पुलिस ने मारपीट व गाली-गलौज का मामला दर्ज कर लिया है।

क्या है मामला

दरअसल प्रियंका गांधी मंगलवार को सोनभद्र के दौरे पर थीं। प्रियंका यहां सोनभद्र नरसंहार के पीड़ित परिवारों से मिलने उम्भा गांव पहुंची थीं। इस दौरान एक निजी चैनल के पत्रकार ने प्रियंका गांधी से जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने को लेकर सवाल किया, जिसे प्रियंका गांधी ने टाल दिया। लेकिन वहां मौजूद प्रियंका गाधी के निजी सचिव संदीप सिंह ने पत्रकार के साथ बदसलूकी की और धक्का देते हुए ‘यहीं ठोक के बजा दूंगा’ की धमकी दी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।



UP: प्रियंका गांधी का सोनभद्र दौरा, नरसंहार पीड़ितों से करेंगी मुलाकात

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)