संबित पात्रा के खिलाफ महाराष्ट्र में एफआईआर दर्ज, पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू और राजीव गांधी के खिलाफ अपमानजनक भाषा इस्तेमाल करने का आरोप

  • Follow Newsd Hindi On  
संबित पात्रा के खिलाफ महाराष्ट्र में एफआईआर दर्ज, पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू और राजीव गांधी के खिलाफ अपमानजनक भाषा इस्तेमाल करने का आरोप

सोमवार को छत्तीसगढ़ के रायपुर में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ विभिन्न समूह में वैमन्य और दुश्मनी बढ़ाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। पात्रा के खिलाफ यह एफआईआर एनएसयूआइ के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा व यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पूर्णचंद्र पाढ़ी ने रायपुर कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

अब महाराष्ट्र में भी संबित पात्रा के खिलाफ पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू और राजीव गांधी के खिलाफ अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल करने तहत मामला दर्ज किया गया है। यह एफआईआर पात्रा के खिलाफ यूथ कांग्रेस नेता ब्रिजकिशोर दत्त ने कल्याण जिले के महात्मा फूले पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई है।


ब्रिजकिशोर दत्त ने ट्वीट कर कहा कि उन्होंने आदरणीय भारत रत्न पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू और राजीव गांधी के खिलाफ अपमानजनक भाषा इस्तेमाल करने के आरोप में संबित पात्रा के खिलाफ कल्याण जिले के महात्मा फूले पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवाई गई है।


संबित पात्रा ने महाराष्ट्र में अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर के बारे में ट्वीट कर कहा कि 1984 सिख के दंगों के लिए राजीव गांधी को जिम्मेदार ठहराना क्या अपमानजनक है? यह एक सच्चाई है और सच कभी अपमानजनक नहीं हो सकता है। इसके अलावा उन्होंने इसी ट्वीट में कांग्रेस पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि याद रखो ये कोई इंदिरा गांधी का इमरजेंसी नहीं चल रहा है जो तुम्हारे इन FIRs से कुछ हो जाएगा
..हाँ इतना जरूर है कि राजीव गांधी पूरी तरह expose होंगे!


रायपुर में बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज, जानें क्या है आरोप

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)