लोकसभा चुनाव 2019: भाजपा के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, वाराणसी से PM मोदी लड़ेंगे चुनाव

  • Follow Newsd Hindi On  
लोकसभा चुनाव 2019: भाजपा की पहली लिस्ट में 184 नाम, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

लोकसभा चुनाव को लेकर सभी दल जोरशोर से तैयारी में लगे हैं। सीटों का बंटवारा और उम्मीदवारों के चयन का काम तेजी से चल रहा है। इसी के मद्देनजर लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भारतीय जनता पार्टी की पहली लिस्ट का इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है। खबर है कि भाजपा ने करीब 250 नाम फाइनल कर लिए हैं। इसके तहत यूपी में 40, पश्चिम बंगाल में 27, दिल्ली में 7, छत्तीसगढ़ में 5 और उत्तराखंड में 5 उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर दिए हैं। इस लिस्ट में कई नामों का शामिल होना चौंका सकता है वहीं कई का न होना हैरान भी करेगा। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा की संसदीय कमिटी द्वारा तैयार की गई लिस्ट में कई दिग्गजों का टिकट कटना तय है। ऐसे में सबके सामने सवाल है कि पार्टी के सीनियर नेता लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी इसबार चुनाव लड़ेंगे या नहीं।

कई वरिष्ठ नेताओं ने खुद वापस लिया नाम


वैसे प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बी सी खंडूरी और बी एस कोश्यारी ने खुद से चुनाव नहीं लड़ने का मन बनाया है। दोनों नेता चाहते हैं कि युवाओं को मौका दिया जाए। वहीं उत्तर प्रदेश के देवरिया से सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र और पूर्व डेप्युटी स्पीकर करिया मुंडा भी चुनाव नहीं लड़ने के पक्ष में है।

इन सभी संकेतों से इस बात की संभावनाएं बढ़ गई हैं कि लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश के सीएम शांता कुमार को भी चुनावी दौड़ से बाहर कर दिया जाए या वे खुद अपना नाम आगे न बढ़ाएं।

गौरतलब है कि लाल कृष्ण आडवाणी फिलहाल 91 साल के है और मुरली मनोहर जोशी के साथ उन्हें भी पार्टी नेतृत्व ने 2014 में ही मार्ग दर्शक मंडल में शामिल कर दिया था। तब भाजपा ने संघ परिवार के साथ मिलकर तय किया था कि 75 साल से ऊपर के किसी शख्स को कार्यकारी जिम्मेदारियां नहीं दी जाएंगी।


आडवाणी अबतक गुजरात की गांधीनगर सीट से चुनाव लड़ते रहे हैं। देश के गृह मंत्री और उप-प्रधानमंत्री रहे लालकृष्ण आडवाणी लगातार 6 बार गांधीनगर लोकसभा सीट से चुनाव जीत चुके हैं। 1984 में भाजपा को दो सीटों से 180 सीटों तक पहुंचाने वाले लालकृष्ण आडवाणी फिलहाल राजनीति के केंद्र में नहीं हैं। 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उम्मीदवारी का विरोध किए जाने के बाद से वह पार्टी में भी एक तरह से हाशिये पर ही हैं।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)