उत्तर प्रदेश: बागपत में मार्निंग वॉक पर निकले बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

  • Follow Newsd Hindi On  
Former BJP leader Sanjay khokhar shot dead at Morning Walk in Baghpat

उत्तर प्रदेश के बागपत में बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि इस वारदात को तीन अज्ञात बदमाशों ने अंजाम दिया है। संजय खोखर को गोली तब मारी गई जब वो मॉर्निंग वॉक पर अपने खेत के लिए निकले थे, उसी दौरान बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी।

बागपत में छपरौली थाना क्षेत्र में दिन निकलते ही हुई इस वारदात से सभी सकते में हैं। संजय खोखर मंगलवार सुबह अकेले टहलने के लिए घर से निकले थे। उसी दौरान हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाया। इस घटना को लेकर स्थानीय और बीजेपी से जुड़े लोगों ने पुलिस प्रसाशन ने कानून व्यवस्था को लेकर नाराजगी जाहिर की है।


मंगलवार की सुबह छह बजे घर से संजय खोखर मार्निंग वॉक के लिए गए थे। इसी दौरान वापस लौटते समय उनके खेतों के पास कुछ बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और तमंचे से तीन गोली मारकर संजय खोखर की हत्या कर दी। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी।

बीजेपी की पूर्व जिलाध्यक्ष की हत्या से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सीओ बड़ौत आलोक सिंह व इंस्पेक्टर दिनेश चिकारा मयफोर्स के मौके पर पहुंच गए और पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष के शव को कब्जे में ले लिया। इसके साथ ही घटनास्थल को सीज कर दिया। घटना से भाजपाईयों में आक्रोश है।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)