गुजरात के पूर्व CM दिलीप पारिख का निधन, पहली बार MLA बनते ही बने थे मुख्यमंत्री

  • Follow Newsd Hindi On  
गुजरात के पूर्व CM दिलीप पारिख का निधन, पहली बार MLA बनते ही बने थे मुख्यमंत्री

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री दिलीप पारिख (Dilip Parikh) का 82 साल की आयु में निधन हो गया। दिलीप पारिख पहली बार विधायक चुने जाने के बाद ही मुख्यमंत्री बन गए थे। उन्होंने गुजरात के 13वें मुख्यमंत्री के बतौर 28 अक्टूबर, 1997 से 4 मार्च, 1998 तक सेवा दी।

दिलीप पारिख का जन्म 1937 में मुंबई में हुआ था। उन्होंने मुंबई के प्रतिष्ठित एल्फिन्स्टन कॉलेज से अर्थशास्त्र की डिग्री हासिल थी। वो गुजरात चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष भी रहे। पारिख का राजनीतिक सफर 1990 के दशक में शुरू हुआ जब भाजपा के टिकट पर उन्होंने पहला चुनाव अहमदाबाद की धंधुका सीट से लड़ा। दिलीप पारीख जब पहली बार विधायक बने तो अपने सियासी करियर के तीसरे ही साल में मुख्यमंत्री की कुर्सी पर पहुंच गये।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)