पद्मश्री सम्मानित और स्वर्ण मंदिर के पूर्व ‘हजूरी रागी’ निर्मल सिंह का निधन, कोरोना वायरस से थे संक्रमित

  • Follow Newsd Hindi On  
पद्मश्री सम्मानित और स्वर्ण मंदिर के पूर्व 'हजूरी रागी' निर्मल सिंह का निधन, कोरोना वायरस से थे संक्रमित

भारत के पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित और स्वर्ण मंदिर (Golden Temple) के पूर्व ‘हजूरी रागी’ ज्ञानी निर्मल सिंह का आज सुबह कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते निधन हो गया।

ज्ञानी निर्मल सिंह की बुधवार (1 अप्रैल) को कोरोना वायरस की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जिसके बाद से वह वेंटिलेटर पर थे। उनके निधन की जानकारी, समाचार एजेंसी एएनआई ने पंजाब के आपदा प्रबंधन के विशेष मुख्य सचिव केबीएस सिंधु के हवाले से दी है।


सिविल सर्जन ने बताया कि निर्मल सिंह हाल ही में विदेश से लौटे थे। 30 मार्च को उनको सांस फूलने और चक्कर आने की शिकायत हुई जिसके बाद उन्हें गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उनकी जांच की गई तो रिपोर्ट में कोरोना वायरस (Coronavirus) की पुष्टि हुई।


बता दें कि ज्ञानी निर्मल सिंह को 2009 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।


Coronavirus Updates: अबतक देश में आए कोरोना के 1834 मामले, 144 हुए ठीक

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)