CAA Protest: AMU जा रहे पूर्व IAS अधिकारी कन्नन गोपीनाथन को UP पुलिस ने हिरासत में लिया

  • Follow Newsd Hindi On  
पूर्व IAS कन्नन गोपीनाथन को UP पुलिस ने इलाहाबाद एयरपोर्ट से वापस दिल्ली भेजा

पूर्व IAS अधिकारी कन्नन गोपीनाथन को उत्तर प्रदेश पुलिस ने आज दोपहर आगरा में हिरासत में ले लिया। कन्नन आगरा होते हुए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) जा रहे थे। कन्नन ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश की एसटीएफ ने कन्नन गोपीनाथ को सैंया टोल से हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि कन्नन नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ एक कार्यक्रम में शामिल होने AMU जा रहे थे। पुलिस ने कानून व्यवस्था का हवाला देकर उन्हें हिरासत में ले लिया।

गौरतलब है कि कन्नन गोपीनाथन नागरिकता कानून और एनआरसी के विरोध में हो रहे कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं।



कन्नन गोपीनाथन केरल कैडर के आईएएस अधिकारी थे। जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को निरस्त करने के फैसले के विरोध में कन्नन ने अपनी नौकरी से त्यागपत्र दे दिया था।

कन्नन गोपीनाथन AMU के जवाहरलाल नेहरु मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन द्वारा नागरिकता कानून के खिलाफ आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे। इससे पहले उन्होंने ट्वीट कर कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए कहा था कि उन्हें अलीगढ़ जिला प्रशासन द्वारा कॉल कर कार्यक्रम में नहीं शामिल होने को कहा गया था।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)