झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार ने थामा AAP का हाथ, कही ये बात

  • Follow Newsd Hindi On  
झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार ने थामा AAP का हाथ, कही ये बात

झारखंड कांग्रेस (Jharkhand Congress) के पूर्व अध्यक्ष डॉ अजय कुमार (Ajoy Kumar) आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए हैं। अजय कुमार ने गुरुवार को दिल्ली में ‘आप’ मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, पार्टी के संगठन प्रभारी दुर्गेश पाठक और प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज मौजूद रहे।

पूर्व आईपीएस अफसर और जमशेदपुर से सांसद रहे डॉ अजय कुमार ने AAP का दामन थामते हुए कहा, “हमारे जैसे सभी आम आदमी को ईमानदार राजनीति में आगे आने चाहिए और सहयोग देना चाहिए। आज की राजनीति का जवाब सिर्फ आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल की राजनीति है।”


वहीं अजय कुमार के पार्टी में शामिल होने पर मनीष सिसोदिया ने कहा कि आज एक बहुत ही महत्वपूर्ण साथी, देश के प्रशासन तंत्र के एक महत्वपूर्ण हस्ताक्षर डॉ अजय जी हमारे साथ जुड़ रहे हैं, मैं तह-ए-दिल से उनका आम आदमी पार्टी में स्वागत कर रहा हूं।

बता दें, अजय कुमार ने लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन और पार्टी में मचे अंतर्कलह की वजह से झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।


झारखंड: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार ने दिया इस्तीफा, पार्टी के नेताओं पर साधा निशाना

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)