पूर्व सांसद डॉ अजॉय कुमार (DR Ajoy Kumar) कांग्रेस में फिर से वापस लौट आए हैं। अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने उनकी वापसी के प्रस्ताव पर मुहर भी लगा दी है। कुमार पिछले साल तक झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष हुआ करते थे। इसके बाद, कुमार ने पिछले साल अगस्त में राहुल गांधी को इस्तीफा भेज दिया था।
Former Jharkhand PCC chief @drajoykumar re-joins Congress pic.twitter.com/syZsvqyQ9a
— Newsd (@GetNewsd) September 27, 2020
कुछ दिन बाद वह उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) का दामन थाम लिया था। जहां आप ने उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया था। इसके बावजूद वहां वे लंबे समय तक नहीं रुके। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को भेजे पत्र में डॉ अजॉय कुमार ने बेहद तीखे लहजे में अपनी बात रखी थी।