मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबू लाल गौर का निधन

  • Follow Newsd Hindi On  
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबू लाल गौर का निधन

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री बाबू लाल गौर का निधन हो गया है। बीजेपी (BJP) के वरिष्ठ नेता बाबूलाल गौर (Babulal Gaur) लंबे समय से बीमार चल रहे थे। मंगलवार को तबियत ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार सुबह को उन्होंने आखिरी सांसें लीं। वह 89 साल के थे।

बता दें, पिछले महीने ही उनकी तबीयत बिगड़ जाने पर उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद 27 जुलाई को उन्हें दिल्ली से भोपाल शिफ्ट किया गया था। मंगलवार को एक बार फिर उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें नर्मदा अस्पताल ले जाया गया। उन्हें अस्पताल में वेंटिलेटर पर भी रखा गया। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।


ज्ञात हो कि अगस्त 2004 से करीब 15 महीने तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे बाबूलाल गौर (Babulal Gaur), भोपाल की गोविंदपुरा विधानसभा सीट से लगातार जीतने वाले नेता हैं। इस बार इस सीट से उनकी बहू कृष्णा गौर चुनाव जीत कर विधानसभा पहुंची हैं। 2 जून 1930 को उत्तर प्रतापगढ़ जिले में पैदा हुए बाबूलाल गौर (Babulal Gaur) 1974 में हुए उपचुनाव में पहली बार विधायक चुने गए थे। तब से लेकर अब तक मध्यप्रदेश में हुए 10 विधानसभा चुनावों में वे अपराजेय रहे।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)