मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

  • Follow Newsd Hindi On  
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री बाबू लाल गौर की तबीयत बिगड़ गयी है। बीजेपी (BJP) के वरिष्ठ नेता बाबूलाल गौर (Babulal Gaur) लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। बुधवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें भोपाल के नर्मदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें, पिछले महीने ही उनकी तबीयत बिगड़ जाने पर उन्हें एयर एम्बुलेंस के जरिये  गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद 27 जुलाई को उन्हें दिल्ली से भोपाल शिफ्ट किया गया था। बुधवार को एक बार फिर उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें नर्मदा अस्पताल ले जाया गया। उन्हें अस्पताल में वेंटिलेटर पर भी रखा गया है।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)