नहीं रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री काजी रसीद मसूद, रुड़की के अस्पताल में ली आंखिरी सांस

  • Follow Newsd Hindi On  
नहीं रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री काजी रसीद मसूद, रुड़की के अस्पताल में ली आखिरी सांस

नौ बार के सांसद और दिग्गज राजनेता रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री काजी रसीद मसूद (Kazi Rashid Masood) का सोमवार सुबह निधन हो गया। 27 अगस्त को कोरोना संक्रमित मिलने पर उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से तीन दिन पहले ही वो सहारनपुर में अपने घर लौटे थे। इसके बाद फिर से तबीयत खराब होने पर उन्हें रुड़की के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर उनका निधन हो गया।

उनके पैतृक निवास स्थल गंगोह स्थित कब्रिस्तान में करीब 5 बजे शव सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। बता दें कि काजी रशीद मसूद 1977 में पहली बार जनता पार्टी के टिकट पर सांसद चुने गए थे। उस समय उन्होंने सहारनपुर लोकसभा सीट से ही चुनाव लड़ा था।


काजी रसीद मसूद सहारनपुर पांच बार सासंद चुने गए थे। उनकी गिनती पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दिग्गज राजनेताओं में होती थी। पांच दशकों के सियासी सफर में वह वीपी सिंह से लेकर मुलायम सिंह यादव के हमसफर रहे। 2012 में वह कांग्रेस में भी शामिल हुए थे।

इसके बाद वह जनता पार्टी (सेक्युलर) में शामिल हो गए थे। 1989 का चुनाव उन्होंने जनता दल से लड़ा और फिर जीत हासिल की। इस दौरान वह 1990 और 1991 में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री भी रहे। 1994 में वह मुलायम के करीबी बनें और समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

बाद में 1996 में उन्होंने इंडियन एकता पार्टी का गठन किया। 2003 में एक बार फिर समाजवादी पार्टी का साथ पकड़ लिया। 2004 में उन्होंने एसपी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)