Raghuvansh Prasad Singh passes away: पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन, एम्स में ली आखिरी सांस

  • Follow Newsd Hindi On  
Raghuvansh Prasad Singh's funeral today

Raghuvansh Prasad Singh passes away: बिहार के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन हो गया है। दिल्ली एम्स में उन्होंने आखिरी सांस ली। कुछ दिनों पहल ही रघुवंश प्रसाद सिंह की तबीयत बिगड़ने के उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। जहां शुक्रवार देर रात अचानक ही उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें वेटिंलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।

कई दिनों से रघुवंश सिंह की हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी। एम्स में इलाजरत रघुवंश बाबू की निगरानी 4 डॉक्टर, ICU में कर रहे थे। रविवार सुबह रघुवंश बाबू के परिवारवालों ने बताया था कि वो अभी भी वेंटिलेटर पर ही हैं और उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। रघुवंश प्रसाद सिंह का इलाज 4 अगस्त से ही दिल्ली स्थित एम्स में चल रहा था और वो पिछले चार दिनों से वेंटिलेटर पर थे।


फिलहाल बिहार में विधानसभा चुनाव है इससे ठीक पहले रघुवंश प्रसाद के निधन की चौंकाने वाली खबर सामने आई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह की पहचान बिहार के कद्दावर नेता के तौर पर होती थी। दिल्ली एम्स में शिफ्ट कराए जाने के बाद गुरुवार को रघुवंश प्रसाद सिंह ने लालू प्रसाद यादव के नाम एक पत्र लिखा। जिसमें उन्होंने आरजेडी छोड़ने का ऐलान किया था।

हालांकि, उनके इस्तीफे को लालू यादव ने पत्र लिखकर नामंजूर कर दिया था। इसके साथ ही उन्हें मनाने की कोशिश करते हुए कहा था कि वो कहीं नहीं जा रहे हैं। इस दौरान दिल्ली के एम्स से ही रघुवंश प्रसाद सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी एक पत्र लिखा। इसमें उन्होंने तीन मांगे रखी थीं।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)