जिम्बाब्ये: पूर्व राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे का 95 साल की उम्र में निधन

  • Follow Newsd Hindi On  
जिम्बाब्ये: पूर्व राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे का 95 साल की उम्र में निधन

अफ्रीकी देश जिम्बाब्ये के पूर्व राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे का 95 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने सिंगापुर के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली।

रॉबर्ट मुगाबे ने जिम्बाब्वे पर करीब चार दशक तक शासन किया। 1980 में देश आजाद होने के बाद से ही रॉबर्ट मुगाबे यहां की सत्ता संभाल रहे हैं। जिम्बाब्वे में जीवन के हर क्षेत्र पर श्वेत दबदबे को समाप्त करने का श्रेय उन्हें जरूर जाता है। इसीलिए निजी तौर पर उनको लेकर आम लोगों में काफी सम्मान है। एक समय अफ्रीका के अमीर देशों में गिना जाने वाला जिम्बाब्वे 1990 के बाद से ही आर्थिक संकटों की गिरफ्त में है।


देश पर किया एकतरफा शासन

1980 में ज़िम्बाब्वे के वजूद में आने के बाद से सिर्फ़ एक ही व्यक्ति प्रत्येक चुनाव में जीतता रहा है- रॉबर्ट मुगाबे। पहले वह प्रधानमंत्री थे और फिर 1987 में ज़िम्बाब्वे में प्रेसिडेंशियल व्यवस्था आ गई, जिसके बाद वह राष्ट्रपति रहे। मुगाबे का शासन 37 साल तक रहा।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)