फ्रांस के नीस शहर में 2 लोगों की चाकू से हत्या

  • Follow Newsd Hindi On  

पेरिस, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। फ्रांस के नीस शहर में चाकू से हमले में कम से कम दो लोगों के मारे जाने और एक अन्य व्यक्ति के घायल होने का पता चला है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, फ्रांसीसी मीडिया रिपोर्टों से जानकारी मिली कि मृतकों में पुरुष और एक महिला शामिल हैं।


नीस के मेयर क्रिश्चियन एस्ट्रोसी ने पुष्टि की है कि मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यह घटना नोट्रे-डेम बेसिलिका के केंद्र में हुआ आतंकवादी हमला है।

इस घटना के बाद नेशनल असेंबली में एक मिनट का मौन रखा गया। प्रधानमंत्री असेंबली में जीन कैस्टेक्स राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन को लेकर जानकारी दे रहे थे। लॉकडाउन गुरुवार रात से लागू हो रहा है।

बीबीसी ने कास्टेक्स के बयान का हवाला देते हुए कहा, इसमें कोई शक नहीं कि यह समस्या हमारे देश के लिए एक बहुत गंभीर नई चुनौती है।


–आईएएनएस

एमएनएस/एसजीके

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)