फ्रांस में कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक मामले दर्ज

  • Follow Newsd Hindi On  

पेरिस, 16 अक्टूबर (आईएएनएस) फ्रांस में कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक मामले दर्ज किए गए हैं। देश में बीते 24 घंटे में कुल 30,621 लोगों का कोरोनावायरस रिपोर्ट पाॅिजटिव आया है। यह जानकारी स्वास्थ्य अधिकारियों ने दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले 10 अक्टूबर को सर्वाधिक 26,896 मामले दर्ज किए गए थे, जिसके बाद यह नया रिकॉर्ड दर्ज किया गया है।


देश में अब कोविड-19 के कुल 809,684 मामले हो गए हैं, जबकि मरने वालों की संख्या 33,125 पहुंच गई है।

फिलहाल 1,586 समूहों की जांच चल रही है, वहीं कोविड-19 से संक्रमित अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या 411 से बढ़कर 9,605 हो गई है, इसमें से 1,750 आईसीयू में हैं।

प्रधानमंत्री जीन कास्टेक्स ने गुरुवार को एक ब्रीफिंग में चेतावनी देते हुए कहा, “स्थिति निश्चित रूप से बदतर हो रही है।”


इसके मद्देनजर फ्रांस में शनिवार को 30-दिवसीय आपातकाल लागू किया जाएगा।

फ्रांस में कोविड-19 के पहली लहर के दौरान, 23 मार्च से 10 जुलाई तक पूरे देश में स्वास्थ्य आपातकाल की स्थिति लागू की गई थी।

महामारी फैलने को नियंत्रित करने के प्रयास में पेरिस और अन्य आठ प्रमुख शहरों में कर्फ्यू रात के 9 बजे से सुबह 6 बजे तक फिर से लगाया जाएगा।

रात्रि में यातायात पर प्रतिबंध शुक्रवार की मध्यरात्रि से लागू किया जाएगा और करीब चार सप्ताह तक लागू रहेगा।

–आईएएनएस

एमएनएस-एसकेपी

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)