फरीदाबाद के डीसीपी विक्रम कपूर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की

  • Follow Newsd Hindi On  

फरीदाबाद, 14 अगस्त (आईएएनएस)| फरीदाबाद के डीसीपी एनआईटी विक्रम कपूर ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। उन्होंने रिवॉल्वर को मुंह में लगाकर गोली मारी। अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। उनके परिवार में दो बेटे और पत्नी हैं। उनका एक बेटा पंचकूला में रहता है, जबकि दूसरा बेटा उनके साथ ही रहता था। उन्होंने आज सुबह करीब 6.00 बजे मॉर्निग वॉक से लौटने के बाद खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। कुरुक्षेत्र के रहने वाले विक्रम कपूर 1983 में एएसआई के पद पर भर्ती हुए थे। साल 2017 में पहले आईपीएस प्रोमोट हुए थे।


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)