Bihar Polls: मुखिया से लेकर RJD की उम्मीदवार तक, जानें रितु जायसवाल का सियासी सफर

  • Follow Newsd Hindi On  
Bihar Polls: मुखिया से लेकर RJD की उम्मीदवार तक, जानें रितु जायसवाल का सियासी सफर

1 मार्च 1977 को जन्मीं रितु जायसवाल ने वैशाली महिला कॉलेज से अर्थशास्त्र में अपना स्नातक पूरा किया। रितु भारतनाट्यम और कत्थक जैसे नृत्य के विधा में भी पारंगत हैं। उन्होंन सिविल सेवक अरुण कुमार से शादी की है। रितु परिहार सीट से आरजेडी की उम्मीवार हैं।

राजनीतिक सफर


साल था 2016 सीतामढ़ी के सिंहवाहिनी गांव के मुखिया का चुनाव होता है। ये चुनाव जीतने वाली एक महिला थी जिसने अपने प्रतिद्वंदी को भारी मतों से हराया। ये महिला कोई और नहीं बल्कि रितु जायसवाल थीं। ऐसा नहीं था कि सिर्फ पंचायत चुनाव के समय ही रितु सक्रिय थीं। गांव के सुधार के लिए वो बहुत पहले से ही काम कर रही थीं।

मुखिया होने से पहले एक बार रितु गाड़ी से अपने गांव आ रही थीं। रास्ते में उनकी गाड़ी कीचड़ में फंस जाती है। वो बैलगाड़ी पर जाती हैं कुछ दूर चलने के बाद बैलगाड़ी भी कीचड़ में फंस जाती है। गांव की ये खराब हातल देखकर रितु गांव में ही रुक जाती हैं और वहां की भलाई के लिए काम करने लगती हैं।


क्या सड़क, क्या बिजली और क्या पानी रितु के प्रयासों गांव को हर एक सुख सुविधा मिलने लगी। इतना ही नहीं रितु ने शिक्षा को लेकर भी कई काम किए। गांव तक कंप्यूटर भी पंहुचाया। उन्होंने महिलाओं के लिए भी कफी काम किया है। उनके इसी काम का नतीजा है कि वो उप राष्ट्रपति वैंकया नायडू के हाथों आदर्श युवा सरपंच जैसे पुरस्कारों से नवाजी जा चुकी हैं।

आगे चल कर वो बिहार की पार्टी जेडीयू (JDU) में शामिल हो गई थीं। लेकिन कुछ दिनों पहले उन्होंने पार्टी से अपना इस्तीफा दे दिया था। अब वो आरजेडी (RJD) के तरफ से परिहार विधानसभा सीट से उम्मीदवार हैं।

रितु ने खुद इस बात की जानकारी ट्विटर के जरिए दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, “25 परिहार विधान सभा क्षेत्र से आरजेडी के उम्मीदवार के रूप में विधान सभा चुनाव में रहूँगी। इस विश्वास केलिए नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) जी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav ) जी को हृदय से धन्यवाद। इस विश्वास का मान सदा बनाये रखूंगी।”

रितु आगे लिखती हैं, ” राजद परिवार के अभिभावक तुल्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को प्रणाम। वचन देती हूँ कि पार्टी को कई सालों से आज तक आप जैसे लाखों कार्यकर्ताओं ने जिस शिद्दत से खून पसीने से सींचा है, उस त्याग और परिश्रम का मान सदा रखूंगी। जनता अब बदलती राजनीति के एक नए स्वरूप को आने वाले समय में महसूस करेगी।”

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)