गायक पलाश सेन ने आप को शुभकामनाएं दी

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)| गायक और संगीतकार पलाश सेन ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल और पार्टी नेता मनीष सिसोदिया को शुभकामनाएं दी है। सेन ने लोगों से मतदान करने की अपील करते हुए कहा, “अरविंद और मनीष को शुभकामनाएं। रॉक इट। दिल्ली के लोगों के लिए, यह आपका मौका है।”

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए शनिवार को मतदान हो रहे हैं। परिणाम 11 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)