गायत्री परिवार गुजरात बनाएगा श्रीराम आरण्यक

  • Follow Newsd Hindi On  

मोडासा (गुजरात), 13 दिसंबर (आईएएनएस)| गायत्री परिवार के हरिद्वार स्थित वैश्विक मुख्यालय से श्रीराम आरण्यक निर्माण की एक विधिवत योजना बनाई गई है। गुजरात में पहला श्रीराम आरण्यक मोडासा में बनाया जाएगा। विज्ञप्ति के अनुसार, यह आरण्यक गायत्री परिवार के संस्थापक पं श्रीराम शर्मा आचार्य के नाम पर होगा। गुजरात के अरवल्ली जिले के मोडासा के पास नापा गांव में इस प्रकल्प के लिए 6 एकड़ भूमि प्राप्त हुई है, जिसमें श्रीराम आरण्यक के निर्माण का काम शुरू होना है। आरण्यक के लिए भूमि पूजन हाल ही में देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या ने किया।

गुजरात के नापा में बनने वाले इस आरण्यक में श्रीराम सरोवर का भी निर्माण होगा, जिससे वर्षाजल स्वरक्षण का अभिनव प्रयोग होगा।


गायत्री परिवार के हरिद्वार स्थित वैश्विक मुख्यालय से श्रीराम आरण्यक निर्माण की एक विधिवत योजना बनाई गई है, जिसमें आठ विविध प्रकल्प जोड़े गए हैं, जिनके माध्यम से साधना, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन जैसे ग्राम प्रबंधन एवं व्यक्तिनिर्माण के आधारभूत कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। वर्तमान में मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र व ओडिशा में आरण्यक चलाया जा रहा है।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)