ग्लेमॉर्गन में 2023 तक बने रहेंगे डेविड लॉयड

  • Follow Newsd Hindi On  

लंदन, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)। ग्लेमॉर्गन के उपकप्तान डेविड लॉयड ने काउंटी क्लब के साथ करार में विस्तार किया है और अब वह इस क्लब के साथ 2023 तक बने रहेंगे।

लॉयड 2012 से ही ग्लेमॉर्गन के लिए खेल रहे हैं। लॉयड ने करार में विस्तार के बाद कहा कि वह इससे काफी खुश हैं और एक दिन ग्लेमॉर्गन की कप्तानी करना चाहते हैं।


ग्लेमॉर्गन के निदेशक (क्रिकेट) मार्क वॉलेस ने कहा कि लॉयड ने हाल के सालों में काफी सुधार किया है और वह हमारे लिए सभी फारमेट्स में एक बेहद उपयोगी खिलाड़ी हैं।

–आईएएनएस

जेएनएस


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)