गांडेय विधानसभा सीट Result LIVE: JMM के डॉ. सरफराज अहमद लीड कर रहे, बीजेपी प्रत्याशी दूसरे नंबर पर

  • Follow Newsd Hindi On  
गांडेय विधानसभा सीट, झारखंड विधानसभा चुनाव 2019:

Jharkhand Election Results 2019 LIVE: झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election) के नतीजे आज आने जा रहे हैं। राज्य विधानसभा की सभी 81 सीटों के लिए कुल पांच चरणों में चुनाव संपन्न हुए। गांडेय विधानसभा सीट (Gandey Assembly Seat) पर चौथे चरण में 16 दिसंबर को वोट डाले गए। गांडेय विधानसभा से फिलहाल झामुमो के डॉ. सरफराज अहमद लीड कर रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी प्रो. जयप्रकाश वर्मा आगे दूसरे नम्बर पर चल रहे हैं। पोस्टल बैलेट से मतों की गिनती में बीजेपी प्रत्याशी आगे चल रहे थे।

Jharkhand Election Results 2019 LIVE: पढ़ें झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम के ताजा अपडेट

2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election 2014) में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के जय प्रकाश वर्मा ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के सलखन सोरेन को शिकस्त दी थी। गांडेय  सीट कोडरमा लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है।


गांडेय विधानसभा सीट (Gandey Assembly Constituency) का इतिहास

अलग झारखंड राज्य बनने के बाद हुए पहले विधानसभा चुनाव में झामुमो के सलखान सोरेन ने इस सीट पर जीत हासिल की। उन्‍होंने राजद के सरफराज अहमद को शिकस्‍त दी। 2009 के चुनाव में सरफराज अहमद राजद छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए और उन्होंने जीत हासिल की। 2014 के चुनाव में इस सीट से भाजपा के जय प्रकाश वर्मा विधायक चुने गए।

गांडेय विधानसभा सीट का समीकरण

गांडेय विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 1,98,602 है, जिनमें पुरुष मतदाता 1,04,092 और महिला मतदाता 94,510 हैं। पिछले चुनाव में 65.19 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।

वर्तमान में इस सीट पर भाजपा का कब्जा है। भाजपा से जय प्रकाश वर्मा, झाविमो से दिलीप वर्मा, आजसू से अर्जुन बैठा और निर्दलीय कर्मिला टुडू, सुनील कुमार यादव चुनाव मैदान में हैं। AIMIM से इंतेखाब अंसारी पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट की खास बात यह है कि यहां कोई एक पार्टी ही लगातार चुनावों में नहीं जीती है। यहां के लोगों ने हर बार अलग पार्टी के उम्मीदवार को जिताया है।


Gandey Assembly Seat Voting Date:

गांडेय विधानसभा सीट पर मतदान : 16 दिसंबर, 2019

Gandey Assembly Seat Counting Result Date:

गांडेय विधानसभा सीट पर मतगणना और वोटों की गिनती के नतीजे : 23 दिसंबर, 2019

Gandey Constituency Seat Winner 2014 :

गांडेय विधानसभा सीट के 2014 के विजेता कैंडिडेट: भाजपा के जय प्रकाश वर्मा

List of Polling Stations in Gandey Assembly

गांडेय विधानसभा चुनाव 2014 के नतीजे

प्रत्याशी              पार्टी        प्राप्त वोट

जय प्रकाश वर्मा, भाजपा- 48,838

सलखन सोरेन, झामुमो- 38,559

हार का अंतर – 10279

Gandey Assembly Seat Candidates List:  गांडेय विधानसभा सीट पर सभी उम्मीदवारों की लिस्ट :

  • BJP – जयप्रकाश वर्मा
  • JMM – डॉ सरफराज अहमद
  • JVM – दिलीप वर्मा
  • AIMIM – इंतेखाब अंसारी
  • AJSU – अर्जुन बैठा
  • निर्दलीय – सुनील कुमार यादव

मतदान की तारीख: 16 दिसंबर

 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)