दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2020: गांधी नगर विधानसभा सीट | Delhi Election 2020: Gandhi Nagar Assembly seat

  • Follow Newsd Hindi On  
दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2020: गांधी नगर विधानसभा सीट | Delhi Election 2020: Gandhi Nagar Assembly seat

Gandhi Nagar Assembly seat, Delhi Election 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 8 फरवरी को दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। गांधी नगर विधानसभा सीट (Gandhi Nagar Assembly Seat) इनमें से एक है। यह सीट पूर्वी दिल्‍ली लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है। 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election 2015) में इस सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) के अनिल वाजपेयी ने बीजेपी (BJP) प्रत्याशी जितेन्दर को हराया था।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 (Delhi Assembly Election 2020) में गांधी नगर सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) ने नवीन चौधरी को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, BJP ने अनिल वाजपेयी को टिकट दिया है। जबकि कांग्रेस ने अरविंदर सिंह लवली पर दांव आजमाया है।


गांधी नगर विधानसभा सीट (Gandhi Nagar Assembly Constituency) का इतिहास

राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (NCT of Delhi) का गांधी नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र (Gandhi Nagar seat) पूर्वी दिल्‍ली जिले का हिस्सा है। एशिया का सबसे बड़ा रेडीमेड कपड़ों का बाजार कहा जाने वाला यह इलाका यमुना से सटा हुआ बसा है। मुस्लिम बाहुल्‍य घनी आबादी वाले इस इलाके में बड़ी संख्‍या में कपड़े की दुकानें और टेक्‍सटाइल के कारखाने हैं।

गांधी नगर विधानसभा सीट पर साल 1972 में हुए पहले चुनाव में कांग्रेस के इंदर सिंह आजाद विधायक बने थे। उन्‍होंने भारतीय जनसंघ के सोमनाथ को हराया था। 1998 से इस सीट पर लगातार जीत हासिल करने वाली कांग्रेस के विजय रथ को 2015 के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने रोक दिया। वर्तमान में यहां से आम आदमी पार्टी के अनिल कुमार वाजपेई विधायक हैं। हालाँकि, 2019 चुनाव के समय वह आप छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए हैं और चुनाव लड़ रहे हैं।

गांधी नगर विधानसभा सीट के समीकरण

2015 के विधानसभा चुनाव के आंकड़ों के आधार पर इस क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 168799 है, जिनमें पुरुष मतदाता 95809 और महिला मतदाता 72988 हैं। पिछले चुनाव में 66.72 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।


गांधी नगर विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

प्रत्याशी              पार्टी        प्राप्त वोट

अनिल वाजपेयी, आप – 50946
जितेन्दर, बीजेपी – 43464

हार का अंतर – 7482

गांधी नगर विधानसभा चुनाव 2020 के प्रत्याशी

AAP – नवीन चौधरी
BJP – अनिल वाजपेयी
Congress – अरविंदर सिंह लवली

मतदान की तारीख: 8 फरवरी

मतदान की तारीख: 11 फरवरी


Delhi Elections 2020: दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट एक साथ देखें

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)