Delhi: निर्माणाधीन इमारत में महिला मजदूर से गैंगरेप, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

  • Follow Newsd Hindi On  
Gang-rape of a female laborer in an under construction building

Delhi: दिल्ली के सरोजनी नगर (Sarojani Nagar) इलाके में निर्माणाधीन इमारत में मंगलवार देर रात 20 साल की महिला श्रमिक से सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता झारखंड (Jharkhand) की रहने वाली है और दो साल पहले दिल्ली (Delhi) में मजदूरी करने के लिए आई थी। इन दिनों नेताजी सुभाष नगर स्थित कालेज में बन रही इमारत में काम कर रही थी। महिला इमारत परिसर में ही झुग्गी बनाकर रहती थी।


हिंदुस्तान की एक रिपोर्ट के मुताबिक महिला रात को वह अपनी झुग्गी में सो रही थी। तभी निर्माणाधीन इमारत का काम देख रहा अजय मुनीम अपने साथियों सरफराज, सोफी शेख और मैदुर खान के साथ पीड़िता की झोपड़ी में घुसा।  इसके बाद उन्होंने चाकू की नोक पर पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

पीड़िता ने बुधवार सुबह सरोजनी नगर थाने में अपने साथ हुए वारदात की जानकारी दी जिसके आधार पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म एवं धमकानी की धारा में एफआईआर दर्ज कर लिया। इसके साथ ही भागने की तैयारी कर रहे चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)