बिहार: शक्ति सिंह गोहिल ने कांग्रेस प्रभारी पद से दिया इस्तीफा

  • Follow Newsd Hindi On  
बिहार: शक्ति सिंह गोहिल ने कांग्रेस प्रभारी पद से दिया इस्तीफा

 पटना। लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस में नेताओं के इस्तीफा देने का दौर जारी है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस समिति के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने भी शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, गोहिल ने अपना इस्तीफा पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी को भेज दिया है। गोहिल ने अपने इस्तीफे में बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर अपेक्षित परिणाम नहीं मिलने और वर्तमान परिस्थिति की जिम्मेवारी लेते हुए पद से इस्तीफा देने की बात कही है।


उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष गोहिल को बिहार कांग्रेस का प्रभारी बनाया गया था। इस लोकसभा चुनाव में विपक्षी दलों के महागठबंधन के तहत कांग्रेस चुनावी मैदान में उतरी थी। महागठबंधन में कांग्रेस के हिस्से बिहार की 40 सीटों में से नौ सीटों आई थी, जिस पर कांग्रेस ने अपने पर उम्मीदवार उतारे थे। पार्टी एक सीट ही जीत पाई है।

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)