गोवा : 4 लड़के पानी भरे पत्थर खदान में डूबे, शव बरामद

  • Follow Newsd Hindi On  

पणजी, 15 सितम्बर (आईएएनएस)| उत्तरी गोवा के तुएम गांव में पानी भरे पत्थर खदान में डूबने से चार लड़कों की मौत हो गई है। उनके शवों को बरामद कर लिया गया है।

पुलिस उपाधीक्षक गजानन प्रभुदेसाई ने कहा कि मृत लड़कों की पहचान मुंबई के दानिश शेख (14) और फ्रेडरिक फर्नांडीस (15) तथा गोवा के जोनस मेंडेस (14) और प्रिंस डायस (15) के रूप में हुई है।


प्रभुदेसाई ने कहा, “शवों को ढूंढ़ने का अभियान कई घंटों तक चला और सभी चार शवों को खदान से निकाला गया।”

लड़के पणजी से लगभग 30 किलोमीटर दूर तुएम गांव के डॉन बोस्को स्कूल में पढ़ते थे और शनिवार को पिकनिक के दौरान तैरने के लिए खदान गए थे।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)