गोवा में फंसे 63 अमेरिकी पर्यटक मुंबई भेजे गए

  • Follow Newsd Hindi On  

पणजी, 4 अप्रैल (आईएएनएस)| देश में 21 दिन के लॉकडाउन के मद्देनजर गोवा में फंसे 63 अमेरिकी पर्यटकों को शनिवार को तीन बसों से मुंबई भेजा गया।

इन 63 पर्यटकों को मापुसा कस्बे में केंद्रीय बस स्टैंड पर इकट्ठा किया गया और फिर मुंबई जाने के लिए वातानुकूलित बसों में सवार किया गया।


प्रवक्ता ने बताया, “पूरे अभियान का संचालन राज्य प्रशासन और पुलिस एजेंसियों द्वारा किया गया।”

उम्मीद है कि रविवार को विशेष विमान से इन पर्यटकों को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अमेरिका ले जाया जाएगा।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा था कि विभिन्न देशों के लगभग 800 विदेशी पर्यटक अभी भी गोवा में फंसे हुए हैं और उन्हें सप्ताहांत में अपने-अपने देशों में भेज दिया जाएगा।


पिछले कुछ दिनों में 2000 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों को यहां से उनके देश भेजा गया है।

 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)