ग्रेटर नोएडा: रात के वक्त परिचित ने महिला को गाड़ी में दिया लिफ्ट, फिर चलती कार में किया रेप

  • Follow Newsd Hindi On  
बिहार: राह चलती नाबालिग लड़की का हुआ गैंग रेप, इंसाफ मांगने पंचायत पहुंची तो सिर मुंड़वाकर गांव में घुमाया

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली से सटे हाईप्रोफाइल शहर ग्रेटर नोएडा में चलती कार में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। घटना गुरुवार रात घटी। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

थाना कासना के एसएचओ अजय कुमार ने आईएएनएस से बातचीत में घटना की पुष्टि की है। उनके मुताबिक अभी तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सका है। घटनाक्रम के मुताबिक बुलंदशहर निवासी 30 साल की एक महिला रात 10 बजे परी चौक पर खड़ी सवारी का इंतजार कर रही थी। उसी दौरान वहां उसकी सहेली का एक परिचित शख्स स्कॉर्पियो कार लेकर मौके पर पहुंच गया।


पहले से परिचित होने के कारण महिला कार में बैठकर चल दी। महिला को नोएडा के सेक्टर 144 में जाना था। पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि उसके पति की मृत्यु हो चुकी है। बीती रात जब वह मायके बुलंदशहर से वापस लौट रही थी, उसी वक्त उसके साथ यह घटना घटी। कार में दुष्कर्म के बाद आरोपी, पीड़िता को तड़के करीब चार बजे परी चौक पर ही छोड़कर फरार हो गया।

इस सिलसिले में पुलिस ने थाना कासना में एफआईआर नंबर 780/19 पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अपहरण का मामला इसलिए दर्ज नहीं हुआ, क्योंकि महिला और आरोपी पूर्व परिचित थे। महिला लिफ्ट के लिए आरोपी को सहेली का परिचित समझकर खुद ही उसकी कार में जाकर बैठी थी।


UP: भाजपा विधायक संगीत सोम पर दर्ज मुकदमे वापस लेगी योगी सरकार


UP: पत्रकार के साथ बदसलूकी पर प्रियंका गांधी के निजी सचिव संदीप सिंह पर मामला दर्ज

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)